झांसी के जीतू का बॉलीवुड डेब्यू : राज शांडिल्य की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' रिलीज, 90s कॉमेडी का तड़का

राज शांडिल्य की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' रिलीज, 90s कॉमेडी का तड़का
सोशल मीडिया | झांसी का जादू चला बॉलीवुड में

Oct 11, 2024 15:43

झांसी के जाने-माने निर्देशक राज शांडिल्य की नई फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' रिलीज हो चुकी है। 90 के दशक की याद दिलाती इस कॉमेडी फिल्म में तृप्ति ढीमरी, राजकुमार राव, और विजयराज जैसे कलाकार हैं.

Oct 11, 2024 15:43

Jhansi News : बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी निर्देशक राज शांडिल्य की नई फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। झांसी के इस निर्देशक ने एक बार फिर अपनी कॉमेडी का जादू चलाया है। इस फिल्म में 90 के दशक का नॉस्टैल्जिक माहौल और हास्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में झांसी के जीतू का बॉलीवुड डेब्यू किया है। 

कहानी और कलाकार
यह फिल्म एक सीडी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें तृप्ति ढीमरी और राजकुमार राव का एक प्राइवेट वीडियो होता है। जब यह सीडी चोरी हो जाती है तो हंगामा मच जाता है। विजयराज एक पुलिस अधिकारी के रूप में इस सीडी को ढूंढने में जुटे रहते हैं। फिल्म में मल्लिका शेरावत, विजयराज, मुकेश तिवारी, अर्चना पूरन सिंह, टीकू तलसानिया जैसे कई दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

90s का नॉस्टैल्जिया
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 90 के दशक के लोकप्रिय गानों और माहौल को याद दिलाती है। फिल्म में पुराने गानों को नए अंदाज में पेश किया गया है, जो दर्शकों को जमकर पसंद आ रहा है।

झांसी का तड़का
यह फिल्म सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें झांसी का भी तड़का लगा हुआ है। निर्देशक राज शांडिल्य ने इस फिल्म में अपने शहर के कई लोगों को मौका दिया है।

क्यों देखें यह फिल्म?
90s का नॉस्टैल्जिक माहौल
हास्य से भरपूर कहानी
दमदार कलाकारों का अभिनय
लोकप्रिय गाने
 

Also Read