Jhansi News : हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ी पर गिरा स्टेडियम में बना अस्थाई गेट, जानें कैसे हुआ यह

हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ी पर गिरा स्टेडियम में बना अस्थाई गेट, जानें कैसे हुआ यह
UPT | प्रतियोगिता के दौरान हुआ हादसा।

Jul 04, 2024 02:49

हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा की ओर से वायरल किए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर अस्थाई रूप से बने गेट के भीतर से खिलाड़ी दौड़कर निकल रहे हैं, तभी अचानक गेट एक खिलाड़ी के ऊपर गिर गया।

Jul 04, 2024 02:49

Jhansi News : मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता सवालों के घेरे में आ गई है। जिससे विवाद खड़ा हो गया है। हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। वीडियो में दिख रहा है कि मैच के दौरान मैदान पर अस्थाई रूप से बना गेट जम्मू-कश्मीर के गोलकीपर पर गिर गया। जिससे खिलाड़ी चोटिल हो गया था।

हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा की ओर से वायरल किए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर अस्थाई रूप से बने गेट के भीतर से खिलाड़ी दौड़कर निकल रहे हैं, तभी अचानक गेट एक खिलाड़ी के ऊपर गिर गया। गेट गिरने से खिलाड़ी दब गया। साथी खिलाड़ियों ने गेट को हटाकर खिलाड़ी को निकाला। 
गनीमत रही कि वह अधिक जख्मी नहीं हुआ। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने बताया कि इस तरह की लापरवाही से खिलाड़ियों की जान पर बन आ सकती है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और सचिव को मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। स्टेडियम प्रबंधन के मुताबिक हवा से गेट गिर गया था। 

Also Read

सरकारी स्कूलों में 15 जुलाई से ऑनलाइन दर्ज होगी बच्चों की उपस्थिति, झांसी जिले में शिक्षा के डिजिटल नए अवसर

6 Jul 2024 10:12 AM

झांसी Jhansi News : सरकारी स्कूलों में 15 जुलाई से ऑनलाइन दर्ज होगी बच्चों की उपस्थिति, झांसी जिले में शिक्षा के डिजिटल नए अवसर

राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार, झांसी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर ने घोषित किया है कि सरकारी स्कूलों में 15 जुलाई से बच्चों की उपस्थिति को ऑनलाइन दर्ज करने का प्रक्रियात्मक आदेश जारी किया गया है। इस नई पहल के अंतर्गत, अब शिक्षकों और कर्मचारियों को मोबाइल ए... और पढ़ें