Jhansi News : भीषण गर्मी के बीच झांसी में अचानक हुई बारिश से मिली राहत

भीषण गर्मी के बीच झांसी में अचानक हुई बारिश से मिली राहत
सोशल मीडिया | झांसी में अचानक हुई बारिश से मिली राहत

Jun 06, 2024 07:23

झांसी में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को गुरुवार तड़के सुबह 3.30 बजे अचानक हुई बारिश से राहत मिली। मंगलवार को झांसी में प्रदेश की सबसे गर्म रात रिकॉर्ड की गई थी, जब न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी सप्ताह में और राहत मिलने की संभावना है।

Jun 06, 2024 07:23

Jhansi News : भीषण गर्मी से तप रहे झांसी में आज सुबह 3.30 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। मंगलवार को झांसी में प्रदेश में सबसे गर्म रात रिकॉर्ड की गई थी, जब न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था। झांसी में बृहस्पतिवार तड़के सुबह 3.30 बजे से अचानक बारिश शुरू हो गई। यह बारिश रुक-रुक कर हो रही है।

मंगलवार को रहा था सबसे गर्म
बुधवार को झांसी का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसके कारण यह प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर बन गया। वहीं, 46 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि 25 मई से 2 जून तक नौतपा के दौरान झांसी में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लगातार चल रही भीषण लू से लोग बीमार होने लगे थे और कई लोगों की मौत भी हो गई थी।

आगामी सप्ताह में मिल सकती है राहत
नौतपा खत्म होने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी थी। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बुधवार को लोगों को दिन में धूप और गर्मी का सामना करना पड़ा था। अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव आएगा और आगामी सप्ताह में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Also Read

बारिश और गर्मी का मिश्रण! जानें तापमान, हवा और बारिश का हाल

7 Jul 2024 07:59 AM

झांसी Jhansi News : बारिश और गर्मी का मिश्रण! जानें तापमान, हवा और बारिश का हाल

आज झांसी में बारिश और उमस भरी गर्मी की संभावना। अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 26°C रहेगा। हवा 6 किमी/घंटा की गति से दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलेगी। और पढ़ें