Lok Sabha Chunav 2024 : गठबंधन धर्म निभाने में ही 'सार', आलाकमान के निर्णय पर सपा में 'रार'

गठबंधन धर्म निभाने में ही 'सार', आलाकमान के निर्णय पर सपा में 'रार'
सोशल मीडिया | इंडिया गठबंधन का चुनाव चिंह्न।

Mar 17, 2024 13:07

झांसी-ललितपुर सीट कांग्रेस को दिए जाने से सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। पूर्व सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव ने भी कार्यकर्ताओं में मायूसी स्वीकार की है। चुनावी परिणाम…

Mar 17, 2024 13:07

Short Highlights
  • झांसी-ललितपुर सीट के लिए गठबंधन
  • सपा और कांग्रेस समझौता
  • सपा नेताओं के मतभेद

Jhansi News : समाजवादी पार्टी (सपा) ने हमेशा से बुन्देलखण्ड की लोकसभा सीट पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ा है। कार्यकर्ताओं की लंबी फौज और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन के साथ, बड़े नेताओं के वरदहस्त के चलते कार्यकर्ता किसी भी परिस्थिति को पलटने में सक्षम थे। लेकिन इस बार गठबंधन के तहत, झांसी-ललितपुर सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है। इससे पटों में एकजुटता का अभाव देखने को मिल रहा है और नेताओं के मतभेद भी खुलकर सामने आने लगे हैं। पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव भी गठबंधन में सीट जाने से कार्यकर्ताओं में मायूसी की बात कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं में असंतोष
सपा के एक बड़े धड़े को गठबंधन के इस निर्णय से असंतोष है। सूत्रों का कहना है कि इसी असंतोष के चलते पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव पार्टी छोड़ गए हैं। कुछ और बड़े स्थानीय नेता भी उनके संपर्क में हैं और जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

पूर्व सांसद ने किया आलाकमान के निर्णय को स्वीकार
पूर्व सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव ने स्वीकार किया कि गठबंधन में झांसी-ललितपुर सीट दिए जाने से कार्यकर्ता मायूस हैं। वर्षों से इस सीट को निकालने के लिए प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने का उन्हें दुख भी है। फिर भी वह पार्टी के निर्णय को स्वीकार कर गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का दावा कर रहे हैं।

चुनावी परिणाम ही बताएगा सच
यह तो चुनावी परिणाम ही बताएगा कि कार्यकर्ता किस ओर झुकाव रखते हैं। फिलहाल, स्थानीय नेता गठबंधन प्रत्याशी को जीत दिलाने का दावा कर रहे हैं।

Also Read

कूड़ा प्लांट विरोध में उग्र प्रदर्शन, महिलाओं ने किया पथराव

7 Sep 2024 12:44 PM

झांसी Jhansi News : कूड़ा प्लांट विरोध में उग्र प्रदर्शन, महिलाओं ने किया पथराव

झांसी के बिजौली में कूड़ा निस्तारण प्लांट के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुआ। महिलाओं ने प्लांट का घेराव कर पथराव किया। प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर लोग आक्रोशित हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया है। और पढ़ें