Jhansi News : पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाई, बदले में मिला धोखा, दोनों ने की थी लव मैरिज

पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाई, बदले में मिला धोखा, दोनों ने की थी लव मैरिज
UPT | नवनियुक्त लेखपाल पत्नी ने पति को छोड़ा

Jul 10, 2024 20:33

बुधवार को झांसी कलेक्ट्रेट में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। नव-नियुक्त लेखपालों को ज्वाइनिंग लेटर बांटे जा रहे थे, इसी दौरान नीरज विश्वकर्मा नाम का एक युवक अपनी पत्नी रिचा सोनी विश्वकर्मा को ढूंढने पहुंच गया। नीरज का दावा है कि 2 साल पहले ही उसकी रिचा से शादी हो गई थी, लेकिन लेखपाल बनते ही रिचा ने उससे किनारा कर लिया।

Jul 10, 2024 20:33

Jhansi News: बुधवार को झांसी कलेक्ट्रेट में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। नव-नियुक्त लेखपालों को ज्वाइनिंग लेटर बांटे जा रहे थे, इसी दौरान नीरज विश्वकर्मा नाम का एक युवक अपनी पत्नी रिचा सोनी विश्वकर्मा को ढूंढने पहुंच गया। नीरज का दावा है कि 2 साल पहले ही उसकी रिचा से शादी हो गई थी, लेकिन लेखपाल बनते ही रिचा ने उससे किनारा कर लिया।

दोस्ती हुई, प्यार हुआ, फिर शादी
नीरज ने बताया कि 5 साल पहले एक दोस्त के माध्यम से उसकी रिचा से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और 6 फरवरी 2022 को दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। नीरज के पास शादी के सभी सबूत मौजूद हैं।

पत्नी को सरकारी नौकरी करवाई, बदले में मिला धोखा
नीरज का कहना है कि शादी के बाद दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह पाते थे। उसने रिचा को सरकारी नौकरी की तैयारी करवाई और महंगी कोचिंग भी दिलाई। लेकिन लेखपाल बनने के बाद रिचा ने नीरज को धोखा दे दिया और उससे दूरियां बनाने लगी।

क्या है इस अजीबोगरीब घटना की सच्चाई?
यह घटना कई सवाल खड़े करती है। क्या लेखपाल बनने के बाद रिचा के व्यवहार में बदलाव आया? क्या सरकारी नौकरी की चाहत में उसने अपने पति को धोखा दिया? इन सवालों का जवाब अभी नीरज और रिचा ही दे सकते हैं।

Also Read

ललितपुर में भारी बारिश से हाहाकार, फसलें बर्बाद, जानें क्या है ताजा अपडेट

13 Sep 2024 03:05 PM

झांसी Lalitpur News : ललितपुर में भारी बारिश से हाहाकार, फसलें बर्बाद, जानें क्या है ताजा अपडेट

ललितपुर में भारी बारिश के कारण बाढ़ का संकट गहरा गया है। पांच लोगों की जान चली गई है और किसानों की उर्द और मूंगफली की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। बांधों के गेट खोल दिए गए हैं और धसान नदी उफान पर है। और पढ़ें