बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी का 29वां दीक्षांत समारोह : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्राओं को किया सम्मानित, डीजी लॉकर पर अपलोड होंगी डिग्रियां

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्राओं को किया सम्मानित, डीजी लॉकर पर अपलोड होंगी डिग्रियां
UPT | राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्राओं को किया सम्मानित

Oct 23, 2024 15:08

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का 29वां दीक्षांत समारोह आज यहां धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने 21706 डिग्रियां और पीएचडी डिग्रियां प्रदान कीं।

Oct 23, 2024 15:08

Jhansi News : झांसी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस वर्ष का दीक्षांत समारोह पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों को समर्पित रहा। समारोह में राज्यपाल ने 32 छात्रों को कुलाधिपति स्वर्ण, कुलाधिपति रजत और कुलाधिपति कांस्य पदक से सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने हजारों छात्रों को उनकी उपाधि और पीएचडी डिग्री प्रदान की।

पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों पर जोर
इस बार का दीक्षांत समारोह पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों को समर्पित रहा। राज्यपाल ने अपने संबोधन में छात्रों को देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सच्चा सशक्तिकरण है और छात्रों को अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज के कल्याण के लिए करना चाहिए।

छात्राओं का रहा दबदबा
दीक्षांत समारोह में छात्राओं का दबदबा रहा। राज्यपाल ने 32 छात्राओं को कुलाधिपति स्वर्ण, कुलाधिपति रजत और कुलाधिपति कांस्य पदक से सम्मानित किया।

डीजी लॉकर पर होंगी डिग्रियां अपलोड
कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडेय ने बताया कि इस बार एक नई पहल के तहत सभी डिग्रियां और पीएचडी डिग्रियां डीजी लॉकर पर अपलोड की जाएंगी। इससे छात्रों को अपनी डिग्रियों को सुरक्षित रखने और कहीं से भी एक्सेस करने में आसानी होगी।
 

Also Read