वफादार साथी को अलविदा : कुत्ते की तेरहवीं में आए रिश्तेदार, मालिक ने प्रयागराज में विसर्जित की अस्थियां

कुत्ते की तेरहवीं में आए रिश्तेदार, मालिक ने प्रयागराज में विसर्जित की अस्थियां
UPT | मालिक ने प्रयागराज में विसर्जित की अस्थियां

Oct 07, 2024 12:08

13 साल तक संजीव सिंह परिहार का साथी रहा उनका वफादार पालतू कुत्ता बिट्‌टो। उसने सांप से संजीव की जान बचाई थी। अब उसकी आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई है। मालिक ने उसका अंतिम संस्कार करने के बाद तेरहवीं का कार्यक्रम किया।

Oct 07, 2024 12:08

Jhansi News : झांसी जिले के रक्सा क्षेत्र के सुजवाह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। 13 सालों से परिवार का सदस्य रहा पोमेरेनियन नस्ल का कुत्ता बिट्‌टो दुनिया को अलविदा कह गया। बिट्‌टो ने कई बार अपने मालिक संजीव सिंह परिहार को सांप से बचाया था। उसकी मौत से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।

ये है पूरा मामला
संजीव सिंह परिहार ने बताया कि 24 अक्टूबर को कुछ आवारा कुत्तों ने बिट्‌टो पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल बिट्‌टो को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बिट्‌टो की मौत के बाद संजीव और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा।

1000 लोगों ने हिस्सा लिया
बिट्‌टो की आत्मा की शांति के लिए संजीव ने प्रयागराज में गंगा नदी में उसकी अस्थियां विसर्जित कीं। इसके बाद गांव में हवन और तेरहवीं का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 1000 लोगों ने हिस्सा लिया और बिट्‌टो को श्रद्धांजलि दी।

कुत्ते को मानते थे परिवार का सदस्य 
बिट्‌टो की मौत ने एक बार फिर हमें इंसान और जानवर के बीच के रिश्ते की गहराई को समझाया है। बिट्‌टो सिर्फ एक कुत्ता नहीं था, बल्कि संजीव के लिए एक परिवार का सदस्य था।
 

Also Read

जालौन में मूंगफली काटने के विवाद में जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल

7 Oct 2024 04:44 PM

जालौन Jalaun News : जालौन में मूंगफली काटने के विवाद में जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल

कदौरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। और पढ़ें