जालौन में भाजपाइयों की पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट : सत्ता का गलियारा बना रणभूमि, आरोप-प्रत्यारोप में उलझा मामला

सत्ता का गलियारा बना रणभूमि, आरोप-प्रत्यारोप में उलझा मामला
UPT | भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष

Jun 02, 2024 11:06

जालौन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। चुर्खी थानाध्यक्ष की शिकायत लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में भाजपा के दो कार्यकर्ता और पुलिस के एक इंस्पेक्टर व दो सिपाही घायल हो गए।

Jun 02, 2024 11:06

Jalaun News : शनिवार को जालौन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। चुर्खी थानाध्यक्ष की शिकायत लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। इस घटना में भाजपा के दो कार्यकर्ता और पुलिस के एक इंस्पेक्टर व दो सिपाही घायल हो गए।
 
जिलाध्यक्ष का आरोप
भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने पुलिसकर्मियों पर गुंडागर्दी और मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने बेरहमी से मारपीट की है। 
 
पुलिस का कहना
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
 
क्या है मामला
चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम कुटरा के रहने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष रिसाल सिंह और मंडल उपाध्यक्ष राममोहन चतुर्वेदी शुक्रवार को मिट्टी खनन को लेकर चुर्खी थानाध्यक्ष कमलेश प्रजापति से भिड़ गए थे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई भी हुई थी। इस घटना के बाद शनिवार को दोनों भाजपा नेता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां भी दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और फिर मारपीट हो गई। 

Also Read

'हीरोज ग्राउंड' को संवार रहा प्राधिकरण, हॉकी संग्रहालय भी यहां मौजूद

28 Aug 2024 03:20 PM

झांसी झांसी में मौजूद हैं मेजर ध्यानचंद की यादें : 'हीरोज ग्राउंड' को संवार रहा प्राधिकरण, हॉकी संग्रहालय भी यहां मौजूद

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद से जुड़ी स्मृतियों को संजोने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। सीएम योगी ने अपने सात साल के कार्यकाल में इस दिशा में कई अहम पहल की। और पढ़ें