बुंदेलखंड में बाढ़ का खतरा : यमुना और बेतवा नदियां उफान पर, प्रशासन अलर्ट

यमुना और बेतवा नदियां उफान पर, प्रशासन अलर्ट
UPT | बुंदेलखंड में बाढ़ का खतरा

Aug 07, 2024 01:32

लगातार बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका है।

Aug 07, 2024 01:32

Jalaun News : बुंदेलखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब नदियों पर दिखाई देने लगा है। ललितपुर के माताटीला बांध और राजघाट बांध से 4.82 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण यमुना और बेतवा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही, हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी ने भी स्थिति को गंभीर बना दिया है।

यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है
मंगलवार को अपर जिलाधिकारी संजय सिंह ने फ्लड बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि यमुना नदी का जलस्तर 11 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक यमुना का जलस्तर 100.04 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि चेतावनी का स्तर 107 मीटर और खतरे का निशान 108 मीटर है।

बेतवा नदी भी उफान पर
बेतवा नदी का जलस्तर भी 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक बेतवा का जलस्तर 119.900 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि चेतावनी स्तर 121.660 मीटर और खतरे का निशान 122.660 मीटर है।

प्रशासन अलर्ट
प्रशासन ने बेतवा नदी के किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है और सभी बाढ़ चौकियों को सचेत किया गया है। ग्रामीणों को नदी किनारे जाने और जानवरों को नदी की ओर छोड़ने से मना किया गया है।

Also Read

पदक विजेताओं की अंतिम सूची जारी, छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह

19 Sep 2024 01:02 PM

झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय 29वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुटा : पदक विजेताओं की अंतिम सूची जारी, छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह

झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 29वें दीक्षांत समारोह के लिए पदक विजेताओं की सूची जारी कर दी है। निमरा खान को कुलाधिपति स्वर्ण पदक सहित तीन पदक मिलेंगे। छात्राओं ने कुल पदकों में से अधिकांश हासिल किए हैं। और पढ़ें