जिले के नवाबाद पुलिस ने एक साल बाद युवक की हत्या के आरोप में डॉक्टर समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने...
Jhansi News : हत्या के एक साल बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज, डॉक्टर समेत आठ नामजद
Aug 08, 2024 01:58
Aug 08, 2024 01:58
शुभम ने आपत्ति जताई तो उसे धमकाने लगे
वहीं, बिजना गांव की रहने वाली मालती देवी ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े बेटे शुभम की शादी प्रीति निवासी मोंठ के साथ हुआ था। प्रीति अपने पुत्र दिव्यांश को पढ़ाने के बहाने झांसी आकर रहने लगी। उन लोगों ने शिवाजी नगर स्थित ज्ञानस्थली के पास एक निर्माणाधीन नर्सिग होम में कमरा ले लिया। शुभम अक्सर घर से बाहर रहता था। इसी दौरान नर्सिग होम संचालक डॉ. वैभव पुरोहित से प्रीति का संपर्क हो गया। दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया। देर-रात डॉ. वैभव प्रीति से मिलने घर आ जाता था। शुभम ने यह देखकर आपत्ति जताई। इसके बाद डॉ. वैभव एवं प्रीति उसे धमकाने लगे। उन लोगों ने उसे जान से मार डालने की भी धमकी दी। शुभम ने यह बात परिजनों को भी बताई।
हत्या कर शव को फंदे से लटकाया
करीब एक साल पहले यानी19 अगस्त 2023 को शुभम के आपत्ति जताने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने मारपीट करके शुभम की हत्या कर दी और उसके शव को फंदे से लटका दिया। इसके बाद देर-रात शुभम का शव लेकर वह तरीचकला पहुंचे और उसका अंतिम संस्कार कर डाला। जब परिजनों को यह बात मालूम चली तब वह लोग भी पहुंचे लेकिन, आरोपी वहां से भाग निकले।
कोर्ट के आदेश पर फिर से छानबीन शुरू
मां मालती के अनुसार उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गुहार लगाई लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मजबूरन उन लोगों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर नवाबाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर वैभव पुरोहित समेत प्रीति, जितेंद्र, रिंकी, प्रियांशु, अभय समेत छह के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि उस समय भी छानबीन में यह बात साफ हुई थी कि शुभम ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके दोबारा छानबीन शुरू कराई गई है।
Also Read
5 Oct 2024 03:23 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी झांसी में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन और खेल पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। और पढ़ें