ललितपुर में मारपीट का मामला : रेप केस और भैंस से टक्कर का विवाद गहराया, कई घायल

रेप केस और भैंस से टक्कर का विवाद गहराया, कई घायल
UPT | रेप केस और भैंस से टक्कर का विवाद गहराया

Oct 09, 2024 09:20

ललितपुर के मर्रोली और चंदावली मार्ग पर मंगलवार शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाओं सहित कई लोग घायल हुए। यह विवाद रेप के एक मामले और भैंस से टक्कर के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

Oct 09, 2024 09:20

Lalitpur News : ललितपुर में मंगलवार शाम को मर्रोली और चंदावली मार्ग पर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस घटना में लाठी-डंडे खूब चले और महिलाओं सहित 6 से अधिक लोग घायल हो गए।

ये है पूरा मामला
मंगलवार शाम को मर्रोली और चंदावली मार्ग पर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में लाठी-डंडे खूब चले। इस हिंसक घटना में महिलाओं समेत 6 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना के कारणों को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। 

रेप की घटना में गवाही देने का लगाया आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 21 सितंबर को हुई एक रेप की घटना में गवाही देने के कारण उनके ऊपर हमला किया गया। पीड़ित पक्ष के एक युवक ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ गांव के युवक मूलचंद्र ने दुष्कर्म किया था और धमकी दी थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि कोर्ट में गवाही देने के बाद आरोपी के परिजनों ने उन पर हमला किया।

भैंस में बाइक से लग गई थी टक्कर 
वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि विवाद की शुरुआत एक भैंस में बाइक से टक्कर मारने के मामले से हुई थी। हरिकिशन नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि जब उन्होंने युवक को भैंस में टक्कर मारने की बात पर उलाहना दिया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में हरिकिशन समेत तीन लोग घायल हो गए।
 

Also Read