Jhansi News : झांसी में दिल दहलाने वाली घटना, पति ने पत्नी से बात न करने पर दी जान

झांसी में दिल दहलाने वाली घटना, पति ने पत्नी से बात न करने पर दी जान
UPT | पति ने पत्नी से बात न करने पर दी जान

Oct 21, 2024 17:42

झांसी में एक युवक ने अपनी पत्नी से बात न करने पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच 15 दिन पहले विवाद हुआ था। पत्नी मायके गई हुई थी और पति के बार-बार फोन करने के बावजूद बात नहीं कर रही थी।

Oct 21, 2024 17:42

Jhansi News : झांसी के गुरसराय में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी से बात न करने पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम जगमोहन (28) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगमोहन और उसकी पत्नी खुशबू के बीच 15 दिन पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद खुशबू अपने मायके चली गई थी।
 
दुखी होकर खाया जहर
जगमोहन ने अपनी पत्नी को कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इससे आहत होकर जगमोहन ने जहर खा लिया। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
शादी के 7 साल बाद हुआ ऐसा हादसा
जगमोहन और खुशबू की शादी 7 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। रक्षाबंधन के बाद खुशबू अपनी बेटियों को लेकर मायके गई थी और तब से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। जगमोहन अपनी बेटियों को वापस लाना चाहता था, लेकिन खुशबू इसके लिए तैयार नहीं थी।
 
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

 

Also Read