Jhansi News : झांसी में किशोरी के साथ दुष्कर्म में असफल युवकों ने तेजाब पिलाया

झांसी में किशोरी के साथ दुष्कर्म में असफल युवकों ने तेजाब पिलाया
UPT | किशोरी के साथ दुष्कर्म में असफल युवकों ने तेजाब पिलाया

Jul 18, 2024 01:07

मेहंदी लगवाने के बहाने एक सहेली ने अपनी 14 वर्षीय दोस्त को शिवाजीनगर ले जाकर दो युवकों के हवाले कर दिया। युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन असफल होने पर उसे तेजाब पिला दिया और भाग गए। परिजन जब किशोरी को तलाशते हुए पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में मिली।

Jul 18, 2024 01:07

Jhansi News: झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र में मेहंदी लगवाने के बहाने एक सहेली ने अपनी 14 वर्षीय दोस्त को शिवाजीनगर ले जाकर दो युवकों के हवाले कर दिया। युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन असफल होने पर उसे तेजाब पिला दिया और भाग गए। परिजन जब किशोरी को तलाशते हुए पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में मिली।

घटना का विवरण
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित डड़ियापुरा की निवासी 14 वर्षीय किशोरी को उसकी सहेली मेहंदी लगवाने के बहाने शिवाजीनगर ले गई, जहां पहले से ही दो युवक मौजूद थे। किशोरी को युवकों के हवाले कर सहेली वहां से चली गई। युवकों ने किशोरी को कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया। जब किशोरी ने पुलिस और परिवार वालों से शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपियों ने उसे जबरन तेजाब पिला दिया।

घटना के बाद की स्थिति
तेजाब पिलाने के बाद किशोरी बेहोश हो गई और आरोपी उसे घर के बाहर फेंक कर भाग गए। जब काफी देर तक किशोरी अपने घर नहीं पहुंची तो उसके परिवार वाले उसे तलाशते हुए उसकी सहेली के घर पहुंचे। सहेली ने घबराहट में पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजन उस स्थान पर पहुंचे जहां किशोरी को छोड़ा गया था। वहां घर के बाहर किशोरी बेहोशी की हालत में मिली।

पुलिस की कार्रवाई
परिजन तत्काल किशोरी को मेडिकल कॉलेज ले आए, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

Also Read

ललितपुर में भारी बारिश से हाहाकार, फसलें बर्बाद, जानें क्या है ताजा अपडेट

13 Sep 2024 03:05 PM

झांसी Lalitpur News : ललितपुर में भारी बारिश से हाहाकार, फसलें बर्बाद, जानें क्या है ताजा अपडेट

ललितपुर में भारी बारिश के कारण बाढ़ का संकट गहरा गया है। पांच लोगों की जान चली गई है और किसानों की उर्द और मूंगफली की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। बांधों के गेट खोल दिए गए हैं और धसान नदी उफान पर है। और पढ़ें