Jhansi News : झांसी जेल में पिता हत्याकांड के आरोपी बंदी ने की आत्महत्या, हेड जेल वार्डर सस्पेंड

झांसी जेल में पिता हत्याकांड के आरोपी बंदी ने की आत्महत्या, हेड जेल वार्डर सस्पेंड
सोशल मीडिया | झांसी जेल में बंदी ने की आत्महत्या, पिता हत्या के मामले में था बंद

Oct 01, 2024 05:17

झांसी की जिला जेल में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना में एक बंदी ने आत्महत्या कर ली। बंदी करन कुशवाहा (26), जो अपने पिता की हत्या के आरोप में जेल में बंद था, ने बैरक के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Oct 01, 2024 05:17

Jhansi News : झांसी की जिला जेल में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना में एक बंदी ने आत्महत्या कर ली। बंदी करण कुशवाहा (26) ने 3 साल पहले अपने पिता दयाराम कुशवाहा की हत्या की थी और तब से जेल में बंद था। जेल सूत्रों के अनुसार, करण ने निजी कारणों से यह कदम उठाया।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, करन कुशवाहा मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। 6 अक्टूबर, 2021 को उसके पिता दयाराम कुशवाहा की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में करन को ही मुख्य आरोपी बनाया था और 10 अक्टूबर, 2021 से वह जेल में बंद था।

पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर झूल गया
सोमवार शाम करीब 4:45 बजे, करन बैरक के बाहर आया और पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर झूल गया। अन्य बंदियों ने उसे बचाने की कोशिश की और फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जेल प्रशासन में हड़कंप
इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में हेड जेल वार्डर इंद्रमणि चौधरी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि बंदी ने निजी कारणों से आत्महत्या की है।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं और जल्द ही इस मामले का खुलासा करेंगे।
 

Also Read

50 लाख की लूट की साजिश रचने वाला बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

1 Oct 2024 05:56 AM

झांसी झांसी पुलिस ने किया एनकाउंटर : 50 लाख की लूट की साजिश रचने वाला बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

झांसी में पुलिस ने डबरा ज्वेलरी लूट की साजिश रचने वाले हिस्ट्रीशीटर सद्दाम को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। एक महीने पहले पुलिस पर फायरिंग करने वाले इस बदमाश के पास से चोरी की बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। और पढ़ें