कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बर्रा 7 में उस समय हड़कंप मच गया जब मकान के दूसरे खंड में सांप निकल आया। इतना ही नहीं सांप ने एक लड़के को काट लिया।
Kanpur News : कानपुर में लड़के को सांप ने काटा, अस्पताल में चल रहा है इलाज
Sep 12, 2024 19:08
Sep 12, 2024 19:08
वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि आज सुबह 112 पर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई कि बर्रा 7 स्थित एक मकान में सांप निकल आया है। जहां सांप ने एक सागर नाम के लड़के को काट लिया है। सांप के काटते ही लड़के ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वही सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया सांप मकान के दूसरे खंड पर है। घायल सागर जिनको सांप ने काटा है ऊपर है। वही कमरे में रखी लोहे की अलमारी के पावे में सांप घुस गया है। जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले सागर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही पुलिस ने इसकी सूचना नगर निगम की टीम को भी दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने कमरे में रखी अलमारी को बेड पर लेटा कर कड़ी मशक्कत के बाद अलमारी के पावे में घुसे सांप को पकड़ लिया और जंगल में छोड़ दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक कुछ ही दूरी पर नाला है और नालियां भी बंद है। सफाई न होने से जहरीले सांप और कीड़े आ जा रहे हैं।
Also Read
19 Sep 2024 02:56 PM
कन्नौज पुलिस ने नवाब सिंह दुष्कर्म मामले में 95 पन्नों की चार्जशीट तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस पॉक्सो कोर्ट में दाखिल करेगी। और पढ़ें