Kanpur News : आईआईटी कानपुर में किया जा रहा कृत्रिम दिल विकसित, बकरी पर होगा ट्रायल

 आईआईटी कानपुर में किया जा रहा कृत्रिम दिल विकसित, बकरी पर होगा ट्रायल
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jun 07, 2024 15:49

उत्तर प्रदेश के आईआईटी कानपुर में कृत्रिम हृदय विकसित किया जा रहा है। जल्द ही इसे बकरी पर ट्रायल किया जाएगा। यह कृत्रिम हृदय विदेशों से 10 गुना कम लागत में तैयार होगा। कृत्रिम हृदय को...

Jun 07, 2024 15:49

Short Highlights
  • आईआईटी कानपुर में किया जा रहा कृत्रिम दिल विकसित
  • बकरी पर होगा पहला ट्रायल
  • विदेशों से 10 गुना कम लागत में होगा तैयार
Kanpur News: जहां एक ओर विज्ञान आसमान छू रहा है, वहीं आईआईटी कानपुर में कृत्रिम हृदय (Artificial Heart) विकसित किया जा रहा है और जल्द ही इसे बकरी पर ट्रायल किया जाएगा। यह कृत्रिम हृदय विदेशों से 10 गुना कम लागत में तैयार होगा। कृत्रिम हृदय को आईआईटी में टाइटेनियम धातु से विकसित किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, तकनीकी भाषा में इसको एलवीएडी यानी लेफ्ट वेंट्रिकुलर असिस्ट डिवाइस कहते हैं। यह उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनका हृदय ठीक से रक्त पंप नहीं करता। आईआईटी कानपुर में तैयार किया जा रहा यह कृत्रिम हृदय इंसानों से पहले बकरी के सीने में धड़केगा।

आईआईटी कानपुर के निदेशक ने दी जानकारी
प्रो. मणींद्र अग्रवाल जो आईआईटी कानपुर के निदेशक हैं उन्होंने बताया कि पहले इसे सूअर में लगाने की योजना थी, लेकिन अब जल्द ही इसे बकरी में प्रयोग किया जाएगा। हालाँकि काफी रिसर्च के बाद ही यह निर्णय लिया गया है। संस्थान में छात्रों के सहयोग और प्रोफेसरों की सलाह से यह कृत्रिम हृदय विकसित किया जा रहा है। जल्द ही इसका एनिमल ट्रायल शुरू होगा।

कैसे काम करेगा यह कृत्रिम हृदय 
इस डिवाइस का आकार एक पाइप जैसा होगा, जो हृदय के एक हिस्से से दूसरे हिस्से से जुड़ा हुआ होगा। इसकी मदद से रक्त को शरीर में पंप किया जाएगा और धमनियों के सहारे पूरे शरीर में पहुंचाया जाएगा। हृदय का डिजाइन कंप्यूटर सिमुलेशन से तैयार किया गया है।

Also Read

फर्रुखाबाद पुलिस दो सगे भाइयों की हत्या का नहीं कर सकी खुलासा, पीड़ित परिवार ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार

13 Sep 2024 07:38 PM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : फर्रुखाबाद पुलिस दो सगे भाइयों की हत्या का नहीं कर सकी खुलासा, पीड़ित परिवार ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार

फर्रुखाबाद में दो भाइयों की हत्या का खुलासा पुलिस 2 महीने बाद भी नहीं कर पाई है। परिजनों का हौसला जवाब देने लगा है, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस इसे दुर्घटना बताकर पल्ला झड़ना चाहती है। और पढ़ें