Kanpur News : सपा विधायक इरफान सोलंकी  की पत्नी ने वादिनी के आरोपों को बताया निराधार, बोलीं न्यायालय पर भरोसा रखें

सपा विधायक इरफान सोलंकी  की पत्नी ने वादिनी के आरोपों को बताया निराधार, बोलीं न्यायालय पर भरोसा रखें
UPT | नसीम सोलंकी

May 25, 2024 19:18

कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने वादिनी द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि हम खुद परेशान हैं, उनकों क्यों परेशान करेंगे। अब तो मुकदमें में गवाही और सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब फैसले की घड़ी है।                                                          

May 25, 2024 19:18

Kanpur News : यूपी के कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी पर कानूनी शिकंजा सकता जा रहा है। जाजमऊ आगजनी मामले में वादिनी ने सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और प्रशासनिक न्यायमूर्ति, जिलाजज को पत्र लिखा था। वादिनी का कहना था कि छह महीने में मुकदमें का निस्तारण होना था। लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी फैसला नहीं आया है। विरोधी पक्ष लगातार परिवार पर दबाव बना रहे हैं।

शनिवार को सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी, मां और उनके वकील शिवाकांत दीक्षित ने वादिनी के आरोपों को गलत बताया है। नसीम सोलंकी ने कहा कि गुरुवार को हमने वादिनी का बयान देखा था। जिसमें मेरे परिवार पर इल्जाम लगाया गया था। जिसमें कहा जा रहा था कि हम डरा धमका रहे हैं। यह आरोप पूरी तरह से गलत हैं। हम लोगों ने ज्यादा वादी पक्ष परेशान है क्या। हमारे परिवार के दो सदस्य जेल में हैं। महाराजगंज का सफर हम कर रहे हैं।

न्यायलय पर भरोसा रखें
वादी पक्ष तो अपने घर में परिवार में साथ में है। हम लोग खुद परेशान हैं, तो उनको क्यों परेशान करेंगे। न्यायालय पर भरोसा रखें, यदि हम लोग सही होंगे तो हमारे साथ इंसाफ होगा। यदि हम गलत होंगे तो उसकी सजा मिलेगी। इसकी जांच करा ली जाए कि हम लोगों की कोई कॉल गई हो। जिससे उनको धमकाया गया हो। हमारी लोकेशन देखी जाए।

बचाव पक्ष के वकील
इरफान सोलंकी के वकील शिवाकांत दीक्षित का कहना है कि वादिनी जो पत्र लिखकर आरोप लगा रही हैं। इसमें एक रोचक बात है कि मुकदमा तो खत्म हो गया। अब किसी को धमकाना, समझाना इसका हमें क्या लाभ और क्या हानि होगी। आप की गवाही हो चुकी है। जो आरोप लगाने थे लगा चुके हैं। पूरा शहर सीसीटीवी प्रोटेक्टेट है। इसकी जांच कराई जाए कि किसके इशारे पर न्यायलय को प्रभावित कर रही हैं। यह उनका न्यायालय को प्रभावित करने का असफल प्रयास है।

क्या था मामला
जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली नजीर फातिमा का प्लाट है। नजीर फातिमा का परिवार प्लाट में ट्टर और छप्पर डालकर रहता है। नजीर फातिमा ने आरोप लगाया था कि सपा विधायक और उनके भाई प्लाट पर कब्जा करना चाहते थे। बीते 7 नवंबर 2022 (सोमवार) को परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इसी बीच विधायक और उनके भाई ने झोपड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 327, 427, 386, 504, 436, 506 और 120 के तहत मुकदमा किया था। इस मामले में इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान समेत सभी आरोपी जेल में हैं। इरफान महाराजगंज जेल में बंद हैं। 

Also Read

इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर पूर्व विधायक: इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें