लोकसभा चुनाव 2024 में पति-पत्नी के रूप में पहली बार अखिलेश और डिंपल संसद पहुंचे हैं। यदि सदन में दंपति की अगल-बगल में सीट हुई, तो यह और भी दिलचस्प होगा। अखिलेश के साथ उनके तीन भाई भी सदन में मौजूद रहेंगे।
Parliament Couple : पति-पत्नी के रूप में इकलौती जोड़ी पहुंची लोकसभा, सांसद दंपति उठाएंगे यूपी के मुद्दे
Jun 12, 2024 03:09
Jun 12, 2024 03:09
लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार अखिलेश यादव और डिंपल यादव एक साथ चुने गए हैं। अखिलेश यादव कन्नौज सीट से और डिंपल यादव मैनपुरी सीट से चुनी गईं हैं। दोनों ने ही रेकॉर्ड वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। डिंपल यादव ने समाजवादी पार्टी की तरफ से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इसके बाद अलिखेश यादव की सबसे बड़ी जीत है।
सदन में सीटें एक साथ हुईं तो बड़ा दिलचस्प होगा
समाजवादी दंपति ने रेकॉड वोटों से जीत दर्ज की है। इतना ही नहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी में अपनी पार्टी के 37 सांसदों को जिताकर संसद भवन तक पहुंचाया है। पति-पत्नी सदन की कार्रवाई में एक साथ मौजूद रहेंगे, तो सभी की नजरें उनपर रहेंगी। यदि सदन में दंपति की सीटें एक साथ अगल-बगल होंगी, तो और दिलचस्प होगा।
लोकसभा चुनाव 2019 में इत्तेफाक होने से रह गया था
लोकसभा चुनाव 2019 में अखिलेश यादव और डिंपल यादव एक साथ चुनाव लड़े थे। अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़कर जीते थे। जबकि डिंपल यादव कन्नौज से चुनाव लड़ी थीं। लेकिन उन्हें कन्नौज में हार का सामना करना पड़ा था। जिसकी वजह से पति-पत्नी सदन में नहीं पहुंच पाए थे।
उपचुनाव में जीती थीं डिंपल यादव
विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से विधायक चुन लिए गए थे। नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। अखिलेश के इस्तीफे के 10 महीने बाद डिंपल यादव मैनपुरी का लोकसभा सीट का उपचुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं।
सदन में अखिलेश पत्नी और भाईयों के साथ मौजूद रहेंगे
सपा मुखिया अखिलेश यादव पत्नी के साथ सदन में मौजूद रहेंगे। बल्कि उनके साथ परिवारिक तीन भाई भी साथ में रहेंगे। सैफई परिवार के पांच सदस्य जीतकर संसद पहुंचे हैं। कन्नौज से अखिलेश यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव, बदायूं से आदित्या यादव, फिरोजाबाद से अक्षय प्रताप और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव चुने गए हैं। सदन में देश का सबसे कुनबा मौजूद रहेगा।
Also Read
14 Jan 2025 01:11 AM
कन्नौज में तसले में रखी आग के कारण 11 महीने की मासूम बच्ची की जलने से मौत होना एक हृदयविदारक हादसा है। बेड के नीचे रखे आग से भरे तसले में रजाई लटकने से आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर 11 महीने की बच्ची की मौत हो गई। और पढ़ें