Kanpur News: असीम अरूण बोले प्रियंका-राहुल अपनी टिकट का निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, देश का निर्णय क्या लेंगे, क्या ऐसे लोगों को देश की बागडोर सौपेंगे

असीम अरूण बोले प्रियंका-राहुल अपनी टिकट का निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, देश का निर्णय क्या लेंगे, क्या ऐसे लोगों को देश की बागडोर सौपेंगे
UPT | असीम अरूण

Apr 30, 2024 23:50

प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरूण ने कहा कि अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अपनी टिकट का निर्णय लेने नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे लोगों के हाथों में देश की बागडोर सौंपना ठीक रहेगा।  

Apr 30, 2024 23:50

Kanpur News: यूपी के कन्नौज से मंत्री असीम अरूण अपने ​तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। मंगलवार को कानपुर में उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो अपने टिकट का निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। इस तरह के लोग देश का निर्णय क्या ले पाएंगे। क्या ऐसे लोगों के हाथों में देश की बागडोर सौंपेगे। सपा मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने अपनी टिकट फाइनल करने में इतना समय लग गया।

समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरूण मंगलवार को अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि कन्नौज संसदीय सीट में आने वाली कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में ​बीते दिनों अखिलेश यादव ने रोड शो किया था। रोड शो के दौरान उन्होंने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के प्रतीक स्वरूप एक बच्चे के साथ दिखे थे। जबकि चुनाव आयोग ने प्रचार—प्रसार के लिए बच्चों का इस्तेमाल करने पर रोक लगाई थी।

उन्होंने कहा कि मैंने इसकी शिकायत की गई है। इसके साथ ही उस बच्चे को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से बताया कि जिनके साथ आप खड़े थे। उन्होंने बाबा साहब का अपमान किया है। मेडिकल कॉलेज से बाबा साहब का नाम हटवाया था। इसके साथ अपमान और भी उदाहरण दिए गए हैं।
 

Also Read

सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें