Bigg Boss OTT Season 03 : बिग बॉस के घर में औरैया की शिवानी कुमारी दिखाएंगी अपना जलवा, देहाती स्टाइल में बनाती हैं वीडियो

बिग बॉस के घर में औरैया की शिवानी कुमारी दिखाएंगी अपना जलवा, देहाती स्टाइल में बनाती हैं वीडियो
UPT | शिवानी कुमारी

Jun 23, 2024 01:05

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की शुरूआत शुक्रवार 21 जून को रात नौ बजे से जियो सिनेमा पर हो चुकी है। इस शो में दर्शकों को कई प्रमुख और चर्चित हस्तियां नजर आएंगी। इस शो के शुरुआत...

Jun 23, 2024 01:05

Auraiya News : बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की शुरूआत शुक्रवार 21 जून को रात नौ बजे से जियो सिनेमा पर हो चुकी है। इस शो में दर्शकों को कई प्रमुख और चर्चित हस्तियां नजर आएंगी। इस शो के शुरुआत होते ही यूपी के औरैया के अरयारी गांव की रहने वाली शिवानी कुमारी का नाम लोगों के बीच अचानक चर्चा का विषय बन गया है। शिवानी कुमारी ने अपनी काबिलियत से देशभर में अपना नाम बनाया है और उन्हें अब इस लोकप्रिय शो में देखा जाएगा। बिग बॉस ओटीटी 3 में शिवानी कुमारी के साथ अन्य मशहूर व्यक्तित्वों का भी हिस्सा है। जो इस शो को और रोचक बना रहे हैं।
 
पहले ही सोशल मीडिया पर दी जानकारी
बिग बॉस में जाने से पहले ही 21 जून को शिवानी कुमारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दे दी थी। शिवानी कुमारी ने खुद ही लोगों को बताया था कि वह बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनने जा रही हैं। इसके बाद उनके परिवार और उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिवानी कुमारी को सोशल मीडिया पर एक प्रमुख स्टार माना जाता है। जिन्होंने अपने रील्स बनाकर लाखों लोगों को अपनी तरफ़ मोहित किया है।


जानिए कौन है शिवानी कुमारी
23 साल की शिवानी कुमारी ने लोगों के दिलों में अपनी कलाकारी ने अलग जगह बनाई है। 2019 में शिवानी ने गांव के एक व्यक्ति के मोबाइल से एक टिक टॉक वीडियो बनाया। उन्हें इसका काफी शौक लगा और उन्होंने घर में मोबाइल लेने के लिए अपनी मां से जिद की। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और इसके कारण उनकी मां भी रूठ गईं। लेकिन परिजनों ने एक बकरी बेचकर उन्हें मोबाइल खरीदने में मदद की। शिवानी ने वीडियो बनाना शुरू तो किया लेकिन शुरूआती दिनों में उनके वीयूज सही नहीं आ रहे थे। उसके बाद एक दिन एक वीडियो में उन्होंने अपने फ्रेंड की जगह 'फ्रेंडा' बोलकर देहाती स्टाइल में एक वीडियो बनाया। इस अनोखे अंदाज ने उनकी भाग्यशाली बदल दी और उस वीडियो ने एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज प्राप्त किए। इसके बाद से शिवानी का करियर उन्हीं टिक टॉक वीडियोस के माध्यम से बढ़ता चला गया है। उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुधारी, बल्कि लोगों की भी बढ़-चढ़ कर मदद की।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shivani (@shivani_kumari321)


टिकटॉक बंद हुआ तो यूट्यूब पर बनाया चैनल
शिवानी की मेहनत ने उन्हें लोगों के बिच फेमस कर दिया। शुरूआती दिनों में गांव के लोगों ने उसे पागल भी कहा, लेकिन शिवानी नहीं रूकी। इसके बाद टिक टॉक बंद हुआ तो शिवानी ने यूट्यूब पर अपना चैनल बना लिया। इसके साथ ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी अकाउंट बनाया। इसके बाद वीडियो बनाकर पोस्ट करना शुरू कर दिया। जहां उसे धीरे-धीरे सफलता मिलती गई और आज वह अपनी मेहनत के बल पर बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में पहुंच गई है।

Also Read

चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखो के जेवर किए चोरी,पुलिस मामले की जांच में जुटी

6 Oct 2024 03:37 PM

कानपुर नगर Kanpur News: चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखो के जेवर किए चोरी,पुलिस मामले की जांच में जुटी

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में एक बार फिर से चोरों का आतंक देखने को मिला है।घाटमपुर कस्बे के आशा नगर वार्ड में बीती रात अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर रख बक्सों का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के जेवर समेट ले गए।जिसके बाद सूचना पर पॅहु... और पढ़ें