kanpur News : किसान आंदोलन ने बदला भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट, आज यूपी में करेगी प्रवेश, प्रियंका गांधी करेंगी स्वागत

किसान आंदोलन ने बदला भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट, आज यूपी में  करेगी प्रवेश, प्रियंका गांधी करेंगी स्वागत
फ़ाइल फोटो | Rahul gandhi and kisaan andolan

Feb 16, 2024 13:17

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को बिहार से नौबतपुर के रास्ते यूपी के चंदौली में प्रवेश करेगी। यात्रा का स्वागत राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय करेंगे...

Feb 16, 2024 13:17

kanpur News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले किसानों का आंदोलन बीजेपी के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है। विपक्षी गठबंधन किसान आंदोलन को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने का काम कर रहा है। जिसका असर दिखना भी शुरू हो गया है। किसान आंदोलन को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट में बड़ा बदलाव किया है। राहुल गांधी की यात्रा अब बुंदेलखंड को छोड़कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रुख करेगी। कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि पश्चिमी यूपी में राहुल गांधी की यात्रा किसानों को लुभाने और मुस्लिम वोट बैंक को साधने का काम करेगी। शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चंदौली से यूपी में प्रवेश करेगी। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी यात्रा का स्वागत करेंगी।

दो दिन यात्रा पर लगेगा ब्रेक
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। यात्रा 21 फरवरी को उन्नाव होते हुए कानपुर पहुंचेगी, कांग्रेस पार्टी ने कानपुर में दो दिन यात्रा पर ब्रेक लगाने का फैसला किया है। इसके बाद यात्रा 24 फरवरी को मुरादाबाद से फिर शुरू होगी, जिसमें अमरोहा, संभल, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए 25 फरवरी को राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। जयंत चौधरी की पार्टी रालोद ने इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ दिया। इसके बाद ही किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया। किसानों के आंदोलन से देश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में यात्रा का रूट बदलकर सियासी दांव चला है।

2009 में जीती हुई सीटों पर था फोकस
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पहले 14 फरवरी को चंदौली से यूपी में प्रवेश करना था। लेकिन अब यात्रा 16 फरवरी को चंदौली से यूपी में प्रवेश कर रही है। यात्रा 7 दिनों में 13 जिलों से होकर गुजरेगी, यूपी में राहुल गांधी की यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी की गई है। पहले राहुल गांधी की यात्रा को 21 फरवरी को उन्नाव होते हुए कानपुर पहुंचना था। कानपुर से होते हुए यात्रा कानपुर देहात, जालौन, झांसी, होते हुए मध्य प्रदेश में ले जाने की तैयारी थी। राहुल गांधी की यात्रा कानपुर-बुंदेलखंड की उन सीटों से होकर गुजरनी थी, जिन सीटों पर लोकसभा चुनाव 2009 में कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की थी। जिसमें कानपुर, अकबरपुर, जालौन और झांसी की लोकसभा सीटें शामिल थीं। लोकसभा चुनाव 2009 में उन्नाव से कांग्रेस की अन्नू टंडन, कानपुर लोकसभा सीट श्रीप्रकाश जायसवाल और जालौन से बृजलाल खाबरी और झांसी से प्रदीप आदित्य जैन जीते थे।

प्रियंका गांधी यात्रा का करेंगी स्वागत
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को बिहार से नौबतपुर के रास्ते यूपी के चंदौली में प्रवेश करेगी। यात्रा का स्वागत राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। यात्रा में प्रियंका गांधी राहुल गांधी के साथ चलेंगी, वही यात्रा को समाजवादी पार्टी का भी समर्थन मिल रहा है। सपा कार्यकर्ता भी जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत करेंगे।

 

Also Read

नसीम के कंधों पर सोलंकी परिवार की राजरीतिक विरासत, इरफान की पत्नी को सपा ने बनाया प्रत्याशी

8 Jul 2024 10:49 AM

कानपुर नगर Assembly By-Election: नसीम के कंधों पर सोलंकी परिवार की राजरीतिक विरासत, इरफान की पत्नी को सपा ने बनाया प्रत्याशी

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर सपा और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। बीजेपी रामपुर उपचुनाव की तर्ज पर कानपुर की सीसामऊ सीट जीतना चाहती है। सीसामऊ प्रभारी और प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुके है... और पढ़ें