advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव : कानपुर में लगा भोजपुरी तड़का, मोनालिसा-अक्षरा सिंह ने किया रोड शो, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

कानपुर में लगा भोजपुरी तड़का, मोनालिसा-अक्षरा सिंह ने किया रोड शो, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
UPT | मोनालिसा-अक्षरा सिंह ने रोड शो किया।

May 07, 2024 22:25

कानपुर में बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और अक्षरा सिंह ने रोड शो किया। दोनों अभिनेत्रियों ने बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कानपुर का विकास चाहते हैं, तो रमेश अवस्थी को संसद तक पहुंचाने का काम करें।

May 07, 2024 22:25

Kanpur News: यूपी की कानपुर लोकसभा सीट पर भोजपुरी तड़का लगा है। भोजपुरी सुपर स्टार मोनालिसा और अक्षरा सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में रोड शो किया। भोजपुरी एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए शहरवासी बेकरार दिखे। वहीं, भोजपुरी स्टार का कहना है कि मैं अपने बड़े भाई रमेश अवस्थी के लिए वोट मांगने आई हूं।

कानपुर लोकसभा सीट का चुनाव बड़ा ही दिलचस्प हो गया है। कानपुर में दोनों राजनीतिक पार्टियों ने नए प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। कानपुर की लड़ाई बाहरी बनाम घर की हो गई है। बीजेपी ने रमेश अवस्थी को मैदान में उतारा है। विपक्ष रमेश अवस्थी को पैरासूट प्रत्याशी बता रही है। वहीं, इंडिया गठबंधन आलोक मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है।

रील बनाते हुए दिखे लोग
भोजपुरी एक्ट्रेस ने मंगलवार को काली मठिया से रोड शो की शुरूआत की। रोड शो के दौरान हजारों की सख्या में लोगों ने दोनों सुपर स्टार का जोरदार स्वागत किया। रोड शो में शहर वासियों ने मोबाइल की लाइट जलाकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों को रील बनाते हुए देखा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने दोनों एक्ट्रेस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

प्रधानमंत्री से हैं प्रभावित
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से काफी प्रभावित हूं। उन्होंने पिछले दस वर्षों में देश के विकास के लिए बहुत काम किया है। उनके कामों की सूची काफी लंबी है। जिसको कैमरे में नहीं बताया जा सकता है। इसके साथ भारत का लोहा दुनिया भी मान रही है। 

Also Read

डिप्टी नाजिर को सांड ने पटका, हुई मौत

20 May 2024 01:50 AM

कानपुर नगर कानपुर में आवारा जानवरों का आतंक : डिप्टी नाजिर को सांड ने पटका, हुई मौत

आवारा जानवरों के आतंक का रोजाना कोई न कोई शिकार हो जाता है लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई भी ठोस कदम नही उठाया जाता है। कानपुर में एक बार फिर से आवारा सांड ने एक 58 वर्षीय बुजुर्ग की जान ले ली। और पढ़ें