Kanpur News : नेशनल बॉक्सर का शव घर में पड़ा मिला, बॉडी से आ रही थी दुर्गंध, दरवाजा तोड़कर दाखिल हुई पुलिस

नेशनल बॉक्सर का शव घर में पड़ा मिला, बॉडी से आ रही थी दुर्गंध, दरवाजा तोड़कर दाखिल हुई पुलिस
UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jul 24, 2024 01:00

कानपुर में नेशनल बॉक्सर का शव घर में पड़ा मिला है। बॉक्सर सुबोध गुप्ता की पत्नी बड़े बेटे के पास अमेरिका गईं थीं। सुबोध घर में अकेले थे, उनके शव से बदबू आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में रखवाया है। 

Jul 24, 2024 01:00

Kanpur News : यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कानपुर से नेशनल बॉक्सर प्लेयर रहे सुबोध गुप्ता का शव घर में पड़ा मिला है। उनकी पत्नी 25 दिन पहले बेटे के पास अमेरिका गईं थीं। सुबोध गुप्ता घर पर अकेले ही रह रहे थे। शनिवार को उनकी आखिरी बार पत्नी से बात हुई थी। सोमवार को उनकी पत्नी ने फोन मिलाया, लेकिन सुबोध ने फोन रिसीव नहीं किया। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने दोस्तों को फोन कर घर भेजा तब जाकर घटना की जानकारी हुई। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने भी जांच पड़ताल की।

चकेरी थाना क्षेत्र स्थित कृष्णापुरम इलाके में रहने वाले सुबोध गुप्ता (68) नेशनल बॉक्सर प्लेयर थे। सुबोध पत्नी संगीता के साथ रहते थे। उनके दो बेटे उत्कर्ष और अरिहंत गुप्ता सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। संगीता बड़े उत्कर्ष के पास अमेरिका गई थीं। जबकि छोटा बेटा अरिहंत बेंगलुरू में जॉब करता है। सुबोध के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया है। परिवार के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराने का फैसला किया जाएगा।

करीबी दोस्त को घर भेजा
संगीता ने सोमवार दोहपर सुबोध के करीबी दोस्त एके कपूर को फोन कर घर जाकर देखने को कहा। जब वह घर पहुंचे, तो कमरे पास से दुर्गंध आने लगी। गेट खटखाने पर भी अंदर से कोई आहट नहीं मिली। घर से जुड़े मकान में रहने वाले छोटे भाई डॉ सुनीत गुप्ता को घटनाक्रम की जानकारी दी गई।

बाथरूम में औंधे मुंह पड़ा था शव
इसके बाद घटना की जानकारी डॉयल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की और दरवाजे तोड़कर अंदर दाखिल हुई। पुलिस ने देखा कि सुबोध गुप्ता का शव औंधे मुंह बाथरूम में पड़ा था। टेबल पर कुछ सामान्य दवाएं रखी थीं। शव से दुर्गंध आ रही थी, इसके साथ ही लूट या चोरी जैसी कोई घटना सामने नहीं आई।

परिवार के आने पर की जाएगी अग्रिम कार्रवाई
एसआई अजय शर्मा के मुताबिक मृतक की पत्नी संगीता ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार किया है। उम्मीद है कि परिवार के सदस्य बुधवार तक घर लौटेंगे। उनके आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे ने प्रथम दृष्टया बाथरूम में पैर फिसलने से मौत की आशंका जताई है। परिजनों के आने पर पूछताछ की जाएगी, इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें