ऑथर Sumit Sharma

राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर कांग्रेसी नेताओं के बीच तकरार : दो वरिष्ठ नेता आपस में भिड़े, तकरार खुलकर आई सामने

दो वरिष्ठ नेता आपस में भिड़े, तकरार खुलकर आई सामने
UPT | कांग्रेस

Jul 23, 2024 01:28

कानपुर के तिलक हॉल में पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा को लेकर दो वरिष्ठ कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। कांग्रेसियों की आपसी कलह खुलकर सामने आ गई। इसके बाद दोनों नेता उठकर तिलक हॉल से चले गए।

Jul 23, 2024 01:28

Kanpur News : यूपी के कानपुर में कांग्रेस पार्टी विपक्षियों से नहीं बल्कि अपनों से लड़ रही है। बीते रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे का जन्मदिन था। तिलक हॉल में उनका जन्मदिन समारोह मनाया जा रहा था। पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा को लेकर दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए। दोनों नेताओं के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद दोनों ही नेता तिलक हॉल से उठकर चले गए।

कांग्रेस नेताओं की कलह खुलकर सतह पर आने लगी है। मलिकार्जुन खरगे के जन्मदिन के मौके पर तिलक हॉल में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद थे। पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा को लेकर मदन मोहन शुक्ला ने कोई बात कही। जिसका विरोध अब्दुल मन्नान ने किया। पूर्व विधायक को लेकर मदन मोहन शुक्ला और अब्दुल मन्नान आपस में भिड़ गए। दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस होने लगी। इसके बाद अब्दुल मन्नान नाराज होकर तिलक हॉल से चले गए।

प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत
शहर कांग्रेस अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी का कहना है कि यह प्रकरण मेरी जानकारी में नहीं है। तिलक हॉल में जन्मदिन समारोह के अवसर पर इस तरह की कोई बात नहीं हुई है। कांग्रेसियों के बीच खींचतान को लेकर स्वतंत्रता सैनानी कन्हैयालाल मेहरोत्रा के बेटे आनंद मेहरोत्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों से शिकायत की है।

तिलक हॉल कांग्रेसियों का है
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान के साथ अभद्रता की गई। शिकायत में शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर भी आरोप लगाए हैं। वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान का कहना है कि उचित समय आने पर बात रखेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भी इसकी जानकारी दी जाएगी। तिलक हॉल कांग्रेसियों का है। कुछ दिन पहले वरिष्ठ कांग्रेसियों ने शहर अध्यक्ष के खिलाफ भी मोर्चा खोला था। 

Also Read

एक बार फिर ट्रेन पलटने की रची साजिश, कालिन्द्री एक्सप्रेस को बनाया था निशाना

9 Sep 2024 12:14 AM

कानपुर नगर Kanpur News :  एक बार फिर ट्रेन पलटने की रची साजिश, कालिन्द्री एक्सप्रेस को बनाया था निशाना

यूपी के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बार फिर से ट्रेन को पलटने की साजिश रची गई... और पढ़ें