दलित लड़की से रेप मामले पर सियासी हलचल : फैजाबाद से सपा सांसद को पीड़ित परिवार ने वापस भेजा, अंधेरे में मिलने से किया इनकार

फैजाबाद से सपा सांसद को पीड़ित परिवार ने वापस भेजा, अंधेरे में मिलने से किया इनकार
UPT | सांसद अवधेश प्रसाद।

Sep 09, 2024 00:54

अयोध्या के खंडासा थाना क्षेत्र में दलित किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में, फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, लेकिन उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा।

Sep 09, 2024 00:54

Ayodhya News : अयोध्या के खंडासा थाना क्षेत्र में दलित किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में, फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, लेकिन उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। खबरों के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने रात के अंधेरे में मिलने से इनकार कर दिया। गांव वालों ने भी सांसद का विरोध किया, जिसके चलते सांसद को 10 मिनट के भीतर ही वापस लौटना पड़ा।

सांसद अवधेश प्रसाद ने किया इनकार, दी सफाई
सांसद अवधेश प्रसाद ने पीड़ित परिवार और गांव वालों के विरोध के घटनाक्रम को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों से मुलाकात की है और पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को पूरा न्याय मिलेगा। प्रसाद ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि फैजाबाद लोकसभा सीट की हार को भाजपा पचा नहीं पा रही है और अब जनता में भय पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने भाजपा के खिलाफ कटाक्ष करते हुए कहा कि "बटोगे तो कटोगे" का नारा दिया जा रहा है।

सांसद ने भाजपा पर साधा निशाना
सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मिल्कीपुर के उपचुनाव को भाजपा ने राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में अपराध बढ़ रहे हैं, और उनके अधिकारियों की मनमानी चल रही है। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के नेताओं ने पीड़ित परिवार को अपने प्रभाव में लेकर उन्हें सपा नेताओं से मिलने से रोक दिया है।

लाल बिहारी यादव का आरोप
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने भी सपा सांसद से मुलाकात से इनकार किए जाने पर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और उन्हें सपा नेताओं से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जातिवाद और धर्म के आधार पर राजनीति कर रही है। इसके साथ ही, उन्होंने डीएनए रिपोर्ट को लेकर भी सवाल उठाए, खासकर भदरसा मामले में मोईद खान की डीएनए रिपोर्ट के अब तक नहीं आने पर उन्होंने सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया। 

मामला बना सियासी मुद्दा
यह घटना अब राजनीतिक तूल पकड़ चुकी है, जिसमें सपा और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हालांकि, इस बीच पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग भी जोर पकड़ रही है, लेकिन इस पर राजनीति का रंग चढ़ चुका है। 

Also Read

भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

16 Sep 2024 09:01 PM

बाराबंकी Barabanki News :  भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

जनपद बाराबंकी तहसील हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरावा में ठाकुर शिवम सिंह ने अपने निजी आवास पर गणेश चतुर्थी का आयोजन... और पढ़ें