UP Assembly By-Eection: संविधान सम्मान सम्मलेन के बहाने कांग्रेस ने शुरू की सीसामऊ में तैयारी, 10 हजार कार्यकर्ता जुटाकर दिखाएगी ताकत

संविधान सम्मान सम्मलेन के बहाने कांग्रेस ने शुरू की सीसामऊ में तैयारी, 10 हजार कार्यकर्ता जुटाकर दिखाएगी ताकत
UPT | कांग्रेस पार्टी

Oct 02, 2024 09:39

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस पार्टी भी सीसामऊ उपचुनाव के रण में उतर चुकी है। कांग्रेस संविधान सम्मलेन का आयोजन कर दस हजार कार्यकर्ताओं को बुलाकर ताकत का अहसास दिला रही है।

Oct 02, 2024 09:39

Short Highlights
  • कानपुर की सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव की कांग्रेस पार्टी ने शुरू की तैयारियां।
  • संविधान सम्मान सम्मलेन के बहाने चुनावी मैदान में उतरी।
  • संविधान सम्मान सम्मलेन में 10 हजार कार्यकर्ता जुटाकर दिखाएगी ताकत।
  • यदि कांग्रेस चुनाव लड़ती है तो किसे होगा फायदा-नुकसान।
Kanpur News: यूपी की दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसमें कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट सुर्खियों में बनी हैं। इस सीट पर बीजेपी और सपा के बीच सीधी टक्कर है, दोनों ही पार्टियां पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरी हैं। वहीं, संविधान सम्मान सम्मलेन के बहाने कांग्रेस सीसामऊ उपचुनाव की तैयारियों में जुट गई है। सम्मलेन में दस हजार कार्यकर्ता जुटाकर अपनी ताकत भी दिखाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता लंबे समय से सीसामऊ सीट पर चुनाव लड़ने और जीत का दावा कर रहे थे।

कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व में सीसामऊ विधानसभा सीट पर प्रभारी, इंचार्ज तय करने के बाद शहर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, नगर ग्रामीण अध्यक्ष अमित पांडेय, मीडिया इंचार्ज अतर रहमान को नियुक्त किया है। इससे इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के बाद पार्टी ने एकला चलने का संदेश किया दिया है। कांग्रेस पार्टी सीसामऊ में 09 ऑक्टुबर को संविधान सम्मान सम्मलेन का आयोजन करने जा रही है।

दस हजार से ज्यादा कार्यकर्ता जुटाने की तैयारी 
संविधान सम्मलेन में दस हजार की भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगा दिया गया है। सीसामऊ सीट पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा दावेदार सामने आ चुके हैं, जिसमें ब्राह्मण, ठाकुर, दलित और मुस्लिम चेहरे हैं। इन्हे भी अंदरखाने अपनी-अपनी तरफ से निचले स्तर पर पैठ बनाने के संकेत दिए गए हैं। पार्टी नेतृत्व प्रभारी के माध्यम से बूथ-वार्ड तक इनके कामकाज का जायजा लेंगे।

इटावा सांसद को मिली जिम्मेदारी 
इंडिया गठबंधन का हिस्सा समाजवादी पार्टी की टीमें सीसामऊ क्षेत्र में पहले ही उतर चुकी हैं। फिलहाल दोनों ही पार्टियों के नेताओं से बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है। एआईसीसी सदस्य विकास अवस्थी और नौशाद आलम मंसूरी का कहना है कि नेतृत्व ने सम्मलेन में सीसामऊ क्षेत्र के हर-गली मोहल्ले से कार्यकर्ता लाने के निर्देश दिए हैं। सपा मुखिया ने इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे को सीसामऊ सीट की कमान सौंपी है।

Also Read

चलती स्लीपर बस में शर्मनाक करतूत, रात में सीट पर सो रही युवती से परिचालक ने की घिनौनी हरकत

2 Oct 2024 11:21 AM

कन्नौज Agra-Lucknow Expressway: चलती स्लीपर बस में शर्मनाक करतूत, रात में सीट पर सो रही युवती से परिचालक ने की घिनौनी हरकत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में बस के परिचालक ने घिनौना काम किया है। पीड़िता की शिकायत पर 112 पीआरवी ने एक्सप्रेसवे पर बस का पीछाकर आरोपी को अरेस्ट किया है। पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। और पढ़ें