लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। इसके साथ ही आचार सहिंता का नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। इसी दौरान कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाईंन करने वाले अजय कपूर का काफिला दर्जनों वाहनों…
Kanpur News : लोकसभा चुनाव आचार सहिंता का नोटिफिकेशन जारी, बीजेपी नेता अजय कपूर का काफिला शहर में घूमता रहा
Mar 16, 2024 19:07
Mar 16, 2024 19:07
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की
अजय कपूर कांग्रेस पार्टी से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने बीते बुधवार को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। शनिवार को उनका उनका पहला नगर आगमन था। एयरपोर्ट में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जगह-जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस चल रही थी। चुनाव की तारीखों का एलान होते ही आचार सहिंता लग गई थी। इधर कानपुर में बीजेपी नेता काफिला शहर में घूम रहा था। वहीं, कांग्रेस में रहने के दौरान अजय कपूर को शांतिप्रिय नेता और चुनावों के नियमों का पालन करने वाला माना जाता था। लेकिन में आते ही उनके तेवर बदल गए।
Also Read
19 Sep 2024 02:51 AM
गुरसहायगंज कस्बे के सीमांत नगर में बुधवार शाम करीब सात बजे बारिश के दौरान लोग अपनों के घरों के अंदर थे। उसी दौरान नन्हे, अब्दुल गफ्फार, हसीब, वहीद, उस्मान, नौशाद व मोहम्मद नायाब के घरों के ऊपर से गुजरी एचटी बिजली लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। और पढ़ें