Kanpur News : शहर की जनता के साथ केस्को के लिए भी सिरदर्द बने ई-रिक्शा, जानें पूरी वजह...

शहर की जनता के साथ केस्को के लिए भी सिरदर्द बने ई-रिक्शा, जानें पूरी वजह...
UPT | शहर के लिए सिरदर्द बने ई-रिक्शा।

Aug 05, 2024 11:15

कानपुर शहर में तेजी से बढ़ रहे ई-रिक्शे आम जनता के साथ साथ कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (केस्को) के लिए सिरदर्द बन चुके है। शहर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी की चलते एक ओर जहां जनता को...

Aug 05, 2024 11:15

Kanpur News : कानपुर शहर में तेजी से बढ़ रहे ई-रिक्शे आम जनता के साथ साथ कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (केस्को) के लिए सिरदर्द बन चुके है। शहर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी की चलते एक ओर जहां जनता को ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान होना पड़ता है, वहीं अब ई-रिक्शा चालक केस्को को राजस्व का चूना लगा रहे हैं। एक साल में करीब 42 हजार ई-रिक्शे की तादाद बढ़ गई है, लेकिन इसके सापेक्ष कामर्शियल बिजली की खपत नहीं बढ़ी है। इसकी वजह है कि अधिकतर ई-रिक्शा घरेलू बिजली और कटिया से चार्ज हो रहे हैं।

ये है पूरा मामला
42 हजार ई-रिक्शे को चार्ज करने में हर महीने एक करोड़ से अधिक बिजली खर्च होती है। इन्हें चार्ज करने में 35 हजार कामर्शियल कनेक्शन बढ़ाने चाहिए थे। जबकि केस्को में 1 साल में 6287 कामर्शियल कनेक्शन बढ़े हैं। यह व्यापारिक प्रतिष्ठानों के कनेक्शन हैं। एक महीने में केस्को में करीब 1.80 करोड़ यूनिट बिजली की खपत बढ़ गई। यानी इन बढ़े रिक्शे को चार्ज करने में केस्को को राजस्व का नुकसान हो रहा है। आरटीओ ऑफिस में शहर में मात्र 31567 ई-रिक्शे पंजीकृत हैं। लेकिन शहर में करीब 88 हजार ई-रिक्शे दौड़ रहे हैं। एक साल में बड़े करीब 42 हजार ई-रिक्शे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त करने के साथ ही बिजली विभाग को भी चोट पहुंचा रहे हैं। निजी ई-वाहनों को तो घरेलू बिजली कनेक्शन से चार्ज किया जा सकता है, लेकिन कामर्शियल ई-वाहनों के लिए बिजली का कामर्शियल कनेक्शन होना जरूरी है।

शिकायतों पर हो रही कार्रवाई
इस संबंध में केस्को के एमडी सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि अवैध रूप से ई-रिक्शे को चार्ज करने की लगातार शिकायतें आ रही हैं। इस संबंध में अभियान भी चलाया जा रहा है और अवैध स्टेशन भी पकड़े जा रहे हैं। साथ ही बिजली चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा रही है। घरेलू बिजली के कनेक्शन या कटिया से चार्ज करते मिले ई-रिक्शा मालिकों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Also Read

सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें