Mainpur News: बारिश के बीच मकान की छत गिरने से मलबे में दबी वृद्धा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

बारिश के बीच मकान की छत गिरने से मलबे में दबी वृद्धा, मौत से परिवार में मचा कोहराम
UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jul 06, 2024 15:02

मैनपुरी में पुराने मकान की छत भराभराकर गिर गई। जिसमें 65 वर्षीय वृद्धा की दबकर मौत हो गई। बुजुर्ग महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

Jul 06, 2024 15:02

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी से एक दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है। शनिवार सुबह बारिश के बीच जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिसमें चारपाई में लेटी बुजुर्ग महिला दब गई। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से वृद्धा को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

करहल थाना क्षेत्र के नगला मन्नू गांव निवासी लोचन सिंह पत्नी संजीवनी देवी (65) के साथ पुराने मकान में रहते थे। बारिश के बीच उनकी पत्नी संजीवनी देवी चारपाई पर लेटी थीं। बारिश के दौरान मकान की छत भराभरा कर गिर गई। मलबे में संजीवनी देवी दब गईं। मकान की छत गिरते ही चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर सीओ करहल और थाना प्रभारी ललित भाटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। संजीवनी देवी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
 

Also Read

एयरटैंक फटने से अग्निवीर का बलिदान, ट्रेनिंग कैंप में हुआ हादसा

5 Oct 2024 09:38 AM

कन्नौज Kannauj News: एयरटैंक फटने से अग्निवीर का बलिदान, ट्रेनिंग कैंप में हुआ हादसा

कन्नौज में रहने वाले अग्निवीर सौरभ पाल ट्रेनिंग कैंप में हुए हादसे में बलिदान हो गए। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। पिता और भाई राजस्थान गए हैं। और पढ़ें