एटा सांसद : सपा सांसद के बेटों समेत छह पर मुकदमा दर्ज, मामूली विवाद पर पुलिस का बड़ा एक्शन

सपा सांसद के बेटों समेत छह पर मुकदमा दर्ज, मामूली विवाद पर पुलिस का बड़ा एक्शन
UPT | सांकेतिक तश्वीर

Oct 05, 2024 18:05

इटावा में सपा से एटा सांसद देवेश शाक्य के दोनों बेटों आर्यन शाक्य, नवन शाक्य, अभय कुशवाहा समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाद के छह दिन बाद पुलिस दूसरे पक्ष की तहरीर पर कार्यवाई की है।

Oct 05, 2024 18:05

Short Highlights
  • एटा सांसद के दोनों बेटों समेत उसके साथियों पर मारपीट और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज।
  • पुलिस ने छह दिन दूसरे पक्ष की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा।
  • दबंगों ने पानी के छींटे पड़ने पर सांसद के बेटे के दोस्त से की थी मारपीट।
Etawah News : यूपी के इटावा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इटावा में बीते 28 सितंबर को एटा सांसद देवेश शाक्य का बेटा आर्यन अपने साथी अभय कुशवाहा के साथी स्कूटी से निकल रहा था। इसी दौरान सड़क पर भरे पानी के छींटे दबंगों पर पड़ गए थे। दबंगों ने अभय कुशवाहा के साथ मारपीट और गाली-गलौच की थी।

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर निवासी अभय कुशवाहा ने दबंग अमन यादव, आशु यादव समेत चार से पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट होने के बाद पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस घटना के छह दिन बाद दूसरे पक्ष की तहरीर पर सांसद के दोनों बेटों, अभय कुशवाहा समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।



शिवपुरी शाला निवासी आशीष यादव के मुताबिक बीते 28 सितंबर दोपहर के समय घर के बाहर खडे थे। इसी समय एक बाइक ने टक्कर मार दी, जिसकी वजह से चोट लग गई। जब बाइक सवार को देखकर चलने की सलाह दी गई, तो वह अभद्रता करने लगा। मामूली कहासुनी के बाद वह चला गया। इसके बाद वह दो बाइक पर सवार होकर अपने साथियों के साथ आया और मारपीट करने लगा।

Also Read

महिला दस दिनों से थाना-चौकी के लगा रही थी चक्कर, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर की सुसाइड

5 Oct 2024 07:49 PM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News: महिला दस दिनों से थाना-चौकी के लगा रही थी चक्कर, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर की सुसाइड

फर्रुखाबाद में एक महिला अपने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही थी। लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। जिससे आहत होकर उसने सुसाइड कर ली। और पढ़ें