इटावा में ससुराल पहुंचते ही दुल्हन विधवा को गई। दूल्हा ससुराल से विदा कराकर घर पहुंचा था। इसके बाद उसने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। दूल्हे के सुसाइड से परिवार में कोहराम मच गया।
दर्दनाक : शादी के जोड़े में ससुराल पहुंची दुल्हन, चंद घंटे में हुई विधवा, दूल्हे ने फांसी लगाकर दी जान
Jul 04, 2024 19:57
Jul 04, 2024 19:57
ऊसराहार थाना क्षेत्र के शिवरा गांव निवासी सतेंद्र यादव की शादी रतनपुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह की बेटी विनीता से तय हुई थी। मंगलवार को बड़े ही धूमधाम के साथ बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची थी। शादी की सभी रस्में निभाने के बाद बुधवार को दुल्हन बड़े ही अरमानों के साथ विदा होकर ससुराल पहुंची थी। परिवार ने नई दुल्हन का स्वागत किया। इसके बाद परिवार और रिश्तेदार आराम करने लगे।
इसी बीच सतेंद्र ने दूसरी मंजिल के कमरे में फांसी लगा लिया। शाम के वक्त रिश्तेदार कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि सतेंद्र शव फंदे से लटक रहा है। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन सतेंद्र को फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चल पाई है।
Also Read
5 Oct 2024 07:49 PM
फर्रुखाबाद में एक महिला अपने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही थी। लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। जिससे आहत होकर उसने सुसाइड कर ली। और पढ़ें