Etawah News : अखिलेश यादव बोले-बीजेपी के लोग सबसे बड़े भू-माफिया, देश की सीमाएं खतरे में हैं, बेरोजगारी-महंगाई पर घेरा

अखिलेश यादव बोले-बीजेपी के लोग सबसे बड़े भू-माफिया, देश की सीमाएं खतरे में हैं, बेरोजगारी-महंगाई पर घेरा
UPT | सपा मुखिया अखिलेश यादव।

Jul 11, 2024 01:06

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी को महंगाई, बेरोजगारी, सीमा सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा कि जमीनों पर कब्जों की खबरें सामने आ रही हैं। सपा मुखिया ने बीजेपी के लोगों को भू-माफिया बताया है। 

Jul 11, 2024 01:06

Etawah News : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश अपने बेबाक अंदाज के लिए जाते हैं। बुधवार को उन्होंने बीजेपी को कई मुद्दों पर घेरा। अखिलेश यादव ने कहा कि जमीनों पर बड़े पैमाने पर कब्जे हो रहे हैं। जमीनों पर सबसे ज्यादा भू-माफिया बीजेपी के लोग हैं। यह लोग पहले दूसरों को माफिया बताते थे। ताकि लोगों का ध्यान भटक जाए, और यह लोग कब्जा करते रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। इसके आलावा सपा मुखिया ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।

सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इटावा स्थित सिविल लाइंस आवास पर रुके थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश की सीमाओं को लेकर जितना अपडेट सरकार को रहना चाहिए उनता अपडेट नहीं हैं। सैनिकों को तकनीकी रूप से दक्ष रखने में सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जिसकी वजह से आंतरिक सुरक्षा खतरे में है। चीन से संबंधों की बात पर सरकार कुछ नहीं बोलती है।

अखिलेश यादव ने किया कटाक्ष
लखनऊ में लेखपाल परीक्षा पास करने वाले अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र बांटते समय बयान दिया कि पूर्व में चाचा-भतीजे नियुक्तियों के नाम पर लूट करते थे। अखिलेश यादव ने इसका कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ ऐसी वस्तुएं होती हैं, जिनको पहनने के बाद झूठ नहीं बोलना चाहिए। क्यों कि वह वस्त्र झूठ बोलने पर पाबंदी लगाते हैं। अगर वह झूठ बोलना बंद नहीं करते हैं, तो कम से कम कपड़ों का तो लिहाज रखें।

स्मार्ट सिटी पर उठाए सवाल
सरकार के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी के नाम पर कहीं जलभराव तो कहीं गंदगी है। बाइकें गड्ढे में जाने के बाद लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं। महंगाई पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी अपने लोगों  को मुनाफा कमाने देती है। इसी वजह से मंहगाई चरम पर है। सबसे ज्यादा नौकरियों में बीजेपी ने घोटाला किया है।

पीडीए के लोगों को नौकरी
अखिलेश यादव ने सैफई यूनिवर्सिटी में राजस्थान से भर्ती हुए लोगों से वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने बीजेपी को आरक्षण विरोध बताया, कहा यह आरक्षण नहीं देना चाहते हैं। यदि आरक्षण देना पड़ेगा तो पिछड़े, दलित और पीडीए के लोगों को नौकरियां मिल जाएंगी। जब आरक्षण की बात आती है, तो यह लोग अपने नेताओं से चिट्ठी लिखवाते हैं। 

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें