समाजवादी पार्टी और यादव परिवार में डिंपल ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं, अखिलेश यादव दूसरे नबंर रहे। यादव परिवार में धर्मेंद्र यादव जीत के आकड़ों में तीसरे नंबर पर रहे।
Yadav Family: यादव परिवार की सबसे बड़ी जीत डिंपल यादव के नाम हुई दर्ज, सपा के सांसदों पर भी पड़ी भारी
Jun 07, 2024 14:15
Jun 07, 2024 14:15
कन्नौज से दो बार की सांसद रहीं डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा से जनप्रतिनिधी हैं। डिंपल यादव मैनपुरी सीट से दूसरी बार चुनाव जीती हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में डिंपल यादव पहली जीत दर्ज की थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 में डिंपल यादव ने जीत के सभी रेकॉर्ड तोड़ दिए।
दूसरे नंबर पर रहे अखिलेश यादव
डिंपल यादव ने परिवार और पार्टी में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं, अखिलेश यादव ने कन्नौज में 1,70,922 वोटों से जीते हैं। डिंपल यादव के बाद अखिलेश यादव परिवार और पार्टी में दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। परिवार में धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर रहे। मैनपुरी और बदायूं के बाद धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ से चुनाव जीते हैं। उनकी जीत का अंतर 1,61,035 है।
चौथे नंबर पर रहे अक्षय यादव
फिरोजाबाद से दूसरी बार सांसद बने अक्षय यादव की जीत का अंतर 79312 वोटों का रहा। अक्षय परिवार में चौथे नंबर पर रहे। वहीं, बदायूं से पहली बार सांसद बने शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव की जीत का अंतर 35,667 वोटों से रहा। आदित्य यादव पांचवे स्थान पर रहे।
Also Read
5 Oct 2024 09:38 AM
कन्नौज में रहने वाले अग्निवीर सौरभ पाल ट्रेनिंग कैंप में हुए हादसे में बलिदान हो गए। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। पिता और भाई राजस्थान गए हैं। और पढ़ें