Suspicious Death: शौचालय के टैंक में मिला अधेड़ का शव, हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप

शौचालय के टैंक में मिला अधेड़ का शव, हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप
UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jul 26, 2024 18:35

फर्रूखाबाद में शौचालय के टैंक में अधेड़ का शव मिला है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Jul 26, 2024 18:35

Frrukhabad News: यूपी के फर्रूखाबाद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को अधेड़ का शव शौचालय के टैंक में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी रविदास नगर निवासी 55 वर्षीय भीकम अविवाहित थे। भीकम पान की गुमटी रखकर गुजर—बसर करते थे। रविदास नगर में उसका भाई हकीम परिवार के साथ रहता था। गुरूवार शाम भीकम भाई के घर से खाना लेकर कॉलोनी में लौट आया था।

परिवार में मचा कोहराम
शुक्रवार सुबह हकीम की मां रामपति ने मोहल्ले में रहने वाले दीपू से कहा कि भीकम छत पर सो रहा होगा, उसे उठा देना। दीपू छत पर गया तो उसे भीकम नहीं मिला। इधर—उधन ढूंढने पर भीकम पीछे बने शौचालय के टैंक में मिला। भीकम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
भीकम की मां ने बताया कि भीकम घर से खाना लेकर छत पर सोने जाता था। बड़ी बात है कि छत से भीकम शौचालय के टैंक तक कैसे पहुंच गया। मोहम्मदाबाद इंस्पेक्टर मनोज भाटी के मुताबिक शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें