Farrukhabad
ऑथर

कई धार्मिक स्थलों से भरा है फर्रुखाबाद कई धार्मिक स्थलों से भरा है फर्रुखाबाद, यही पर रखा महाबली भीम का विशालकाय गदा

कई धार्मिक स्थलों से भरा है फर्रुखाबाद, यही पर रखा महाबली भीम का विशालकाय गदा
Media | Farrukhabad Tourist Place

Dec 08, 2023 15:46

फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश का एक शहर हैं, जो अपने अंदर एक विशाल इतिहास को समेटे हुये है। यह शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां पर कई ऐसी जगह हैं, जो अपने आप में भी इतिहास को छुपाएं हुए हैं।

Dec 08, 2023 15:46

Farrukhabad Tourist Place: फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश का एक शहर हैं, जो अपने अंदर एक विशाल इतिहास को समेटे हुये है। यह शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां पर कई ऐसी जगह हैं, जो अपने आप में भी इतिहास को छुपाएं हुए हैं। आपको बता दे पर्यटन के दृष्टिकोण से फर्रुखाबाद जिला में कई प्राचीन मन्दिर, मस्जिदे, गुरूद्वारे और चर्च भी है। इसके साथ ही यहां पर ही भगवान बुद्ध की धार्मिक स्थली संकिसा भी है। 

शीतला देवी मन्दिर

फर्रुखाबाद के बढपुर नामक जगह पर माँ शीतला देवी का मंदिर हैं, जिसे लोग बढपुर मंदिर भी कहते है। यह मन्दिर अत्यधिक भव्य और विशाल हैं। यह मन्दिर फर्रुखाबाद जिला का एक प्रख्यात मन्दिर है, इस मन्दिर प्रांगण में अन्य छोटे छोटे मन्दिर भी हैं। 

काली माता मन्दिर 

काली देवी मंदिर का सम्बन्ध महाभारत काल से हैं। इस मन्दिर में महाबली भीम की विशालकाय गदा रखी हुई है। जिसका सिर्फ कुछ भाग ही दिखाई देता हैं, बाकी भाग जमीन के अन्दर है।

माँ वैष्णो देवी मन्दिर

इस मंदिर की विशेषता यह हैं कि यह मन्दिर एक हॉस्पिटल की सातवी मंजिल में हैं। यह मन्दिर फर्रुखाबाद के भोलेपुर में तिवारी नर्सिंग होम में हैं। जिसें डॉक्टर राकेश तिवारी ने बनवाया हैं। इस मन्दिर को बिलकुल कटरा वाले माँ वैष्णो देवी मंदिर की तरह बनवाने की कोशिश की है। दरअसल यहाँ भी आप चढ़ाई का एहसास ले सकते हैं। 

पाण्डवेश्वरनाथ मन्दिर

यह मन्दिर मूल रूप से शिवजी को समर्पित है। इस मन्दिर का सम्बन्ध महाभारत काल से है। लोगों का ऐसा मानना है कि इसी स्थल पर पाण्डव कुछ दिन के लिए रुके थे। इस मुख्य मंदिर के पीछे भी एक मंदिर बना है। जिसमे द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापित है। 

मठिया देवी मन्दिर

यह मन्दिर सिद्धदाती भगवती दुर्गा जी का मंदिर हैं। इसकी खासियत यह है की यह सड़क के बीचोबीच स्थित है। वैसे तो यह मंदिर माता जी का है परन्तु इसे मठिया देवी के नाम से जाना जाता है। मठिया देवी मन्दिर में चारो तरफ अलग अलग देवी देवताओ की प्रतिमाएं है। 

सिटी चर्च 

यह चर्च नेहरु रोड से महज कुछ ही दूरी पर है, जोकि देखने में अत्यंत सुन्दर है। यहां की खासियत हैं कि यह सिर्फ रविवार को ही खुलता है। 

जामा मस्जिद

सिटी चर्च के सामने ही एक जानी मानी मस्जिद है जिसे जामा मस्जिद कहते है। यह मस्जिद सफेद रंग की एक भव्य मस्जिद है और जमीन से थोड़ी से उंचाई पर बनी है। 

पांचाल घाट या घटिया घाट 

गंगा नदी के किनारे बसे होने के कारण यहां पर कई घाट भी हैं, जिसमें यहाँ का प्रमुख घाट घटिया घाट (पांचाल घाट) के नाम से जाना जाता है। यहाँ के घाटों पर बहुत से लोग गंगा स्नान करने आते है। 

नीब करोरी धाम 

नीब करोरी धाम महाराज जी का आश्रम और यहां पर एक गुफा भी है। जहां पर बाबा ने तपस्या की थी। यहां कि ऐसी मान्यता है की इस आश्रम में जो हनुमान जी की प्रतिमा है वह स्वयं बाबाजी ने ही अपने हाथो से बनाई थी। नीब करोरी धाम फर्रुखाबाद जिला का एक अति पावन धाम है और यह अत्यंत सुन्दरता के साथ बनाया गया हैं। 

Also Read

अब मरीज घर बैठे बनवा सकेंगे कानपुर पीजीआई का पर्चा, नहीं लगानी होगी लाइन

25 Oct 2024 05:53 PM

कानपुर नगर Kanpur News: अब मरीज घर बैठे बनवा सकेंगे कानपुर पीजीआई का पर्चा, नहीं लगानी होगी लाइन

अब सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल (कानपुर पीजीआई) में जल्दी ही मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। घर बैठे ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेकर मरीज ओपीडी में उपलब्ध कराए गए समय पर डॉक्टर से परामर्श और उपचार ले सकेंगे। और पढ़ें