फर्रुखाबाद में एक विवाहिता ने पति और देवर पर नशीला पदार्थ देकर दोस्तों से दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। महिला ने पति और देवर पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Farrukhabad Rape: पति-देवर ने नशीला पदार्थ देकर दोस्तों से बनवाए संबंध, देह व्यापार कराया, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
Oct 14, 2024 19:00
Oct 14, 2024 19:00
- विवाहिता का आरोप पति-देवर ने नशीला पदार्थ देकर दोस्तों से बनवाए शारीरिक संबंध।
- दहेज के एक लाख रूपए नहीं देने पर देह व्यापार कराया।
- कोर्ट के आदेश पर पीड़िता ने पति-देवर पर दर्ज कराया मुकदमा।
- पीड़िता के अश्लील वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी।
कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति अरविंद कुमार सक्सेना, देवर संजय और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 7 जुलाई 2018 को हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले एक रुपए की मांग करने लगे। मायके पक्ष ने एक लाख देने में असमर्थता जताई तो ससुरालीजन शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
खाने में दिया नशीला पदार्थ
पति और देवर ने खाना पकाने से मना कर दिया, सभी होटल से खाना लाने लगे। साजिश के तहत होटल से लाए गए खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाते थे। जिससे वह बेहोश हो जाती थी बेहोशी की हालत में दोनों साथियों से संबंध बनवाते थे। पीड़िता ने बताया कि एक बिना खाना खाए सो गई। जब उसको हकीकत पता चली, तो उसने विरोध किया। पति और देवर ने धमकी दी कि जो कुछ बेहोशी में किया है। वही अब होश में करना होगा। वर्ना सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे।
दोस्तों से बनवाए शारीरिक संबंध
महिला का आरोप है कि पति और देवर उससे देह व्यापार कराने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करते थे। फरीदाबाद ले जाकर साथियों से संबंध बनवाए। बीते छह दिसंबर को मारपीट की शिकायत मायके में की, तो माता-पिता ससुराल आए थे। पति और देवर ने उनके साथ मारपीट की थी। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।