Kanpur News : पोटैटो सिटी में तीसरी बार खिलेगा कमल... या सपा रोकेगी विजय अभियान... बीजेपी-सपा के बीच कांटे टक्कर

पोटैटो सिटी में तीसरी बार खिलेगा कमल... या सपा रोकेगी विजय अभियान... बीजेपी-सपा के बीच कांटे टक्कर
UPT | bjp

Mar 04, 2024 18:49

फर्रूखाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी और सपा दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों को उतार दिया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। फर्रूखाबाद में सपा और बीजेपी के बीच सीधी लड़ाई है।

Mar 04, 2024 18:49

Kanpur News: यूपी में फर्रूखाबाद को पोटैटो सिटी के नाम से जाना जाता है। फर्रूखाबाद में आलू की सबसे ज्यादा पैदावार होती है। जिसकी सप्लाई यूपी समेत आसपास के राज्यों में भी होती है। फर्रूखाबाद बीजेपी का मजबूत गढ़ बन गया है। लोकसभा चुनाव 2014 के बाद से इस सीट पर कमल खिल रहा है। वहीं, कांग्रेस 2009 और सपा 2004 के बाद से इस सीट को फतेह नहीं कर पाई है। इंडिया गठबंधन की बात की जाए तो फर्रूखाबाद सीट सपा के खाते में गई है। सपा ने डॉ नवल किशोर शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बीजेपी ने वर्तमान सांसद मुकेश राजपूत को तीसरी बार मौका दिया है। मुकेश राजपूत तीसरी बार कमल खिला पाएंगे, या फिर सपा उनके विजय अभियान को रोकने में कामयाब हो पाएगी।

फर्रुखाबाद क्षेत्रफल और आबादी की दृष्टि से छोटा जिला है। आलू की फसल यहां की मुख्य फसल है, किसान पूरी तरह से आलू की फसल पर ही निर्भर रहते हैं। बीते कुछ वर्षों में आलू की इतनी ज्यादा पैदावार हुई है कि किसान के लिए सिरदर्द बन गई। किसानो का आलू उनके घर पर ही सड़ने लगा। सही दाम नही मिलने पर किसानों ने आलू को बर्बाद कर दिया। कोल्ड स्टोर में आलू रखने की जगह नही मिली। इस दिशा में सरकारों ने भी ध्यान नही दिया। इस बात को लेकर फर्रुखाबाद के किसानों में नाराजगी है।

जातियों में जिसकी पकड़ उसकी होती है जीत
फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में 5 विधानसभा सीटें आती है। फर्रुखाबाद विधानसभा सीट ,कायमगंज विधानसभा सीट ,अमृतपुर विधानसभा सीट ,अलीगंज विधानसभा सीट और भोजपुर विधानसभा सीट आती हैं। फर्रुखाबाद लोकसभा सीट में वोटरों की संख्या लगभग 17,34,296 है। जिसमें क्षत्रिय मतदाताओं की संख्या 1,86,270 है। शाक्य मतदाताओं की संख्या 1,40,600 है, लोधी वोटरों की संख्या 2,75,200 है, यादव वोटर 2,18,480, मुस्लिम वोटरों की संख्या 1,74,000 है, ब्राह्मण मतदातओं की संख्या 1,50,260 है, कुर्मी वोटरों की संख्या 1,03,021 है, वैश्य वोटर 87,130, जाटव वोटरों की संख्या 98,250 है।

बीजेपी-सपा के बीच सीधी लड़ाई
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने मुकेश राजपूत पर तीसरी बार भरोसा जताया है। मुकेश राजपूत ने लोकसभा चुनाव 2014-2019 में बीजेपी को जीत दिलाई थी। मुकेश राजपूत की क्षत्रिय वोटरों में जबर्दस्त पकड़ है। कांग्रेस पार्टी से पूर्व केंद्रीयमंत्री सलमान खुर्शीद फर्रूखाबाद से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन सपा से गठबंधन होने के बाद यह सीट सपा के खाते में चली गई। सपा ने डॉ नवल किशोर शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। जबकि लोकसभा चुनाव 2019 में सपा-बसपा का गठबंधन हुआ था। फर्रूखाबाद सीट पर बसपा ने अपना प्रत्याशी उतारा था।

फर्रूखाबाद लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम
लोकसभा चुनाव 2019 में मुकेश राजपूत की लड़ाई बसपा के मनोज अग्रवाल से थी। बीजेपी के मुकेश राजपूत ने बसपा के मनोज अग्रवाल को 2,20,216 वोटों से हराया था। मुकेश राजपूत को 5,67,930 वोट मिले थे। बसपा के मनोज अग्रवाल को 3,47,714 वोट हासिल किए थे। कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को 55,143 वोट मिले थे। सलमान खुर्शीद अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। वहीं, नोटा करने वालों की संख्या 7426 थी।

Also Read

नालों की साफ सफाई को लेकर महापौर ने जताई नाराजगी, नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

8 Jul 2024 06:56 PM

कानपुर नगर Kanpur News :  नालों की साफ सफाई को लेकर महापौर ने जताई नाराजगी, नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

कानपुर में बारिश के दौरान लगातार इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और पढ़ें