Brutal Murder: खेत पर मक्का काटने गए सगे भाईयों की हत्या, कुएं में मिले शव

खेत पर मक्का काटने गए सगे भाईयों की हत्या, कुएं में मिले शव
UPT | जांच करती पुलिस

Jun 20, 2024 15:48

फर्रूखाबाद में दो सगे भाईयो की हत्या कर उनके शवों को कुएं में फेंक दिया गया। देररात परिजन उनको ढूंढते हुए कुएं के पास पहुंचे, तो शव देखते ही चीफ-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं, घटना की जांच में जुटी है। 

Jun 20, 2024 15:48

Farrukhabad News: यूपी के फर्रूखाबाद से एक खौफनाक घटना प्रकाश में आई है। बुधवार शाम दो सगे भाई खेतों पर मक्का की फसल काटने के लिए गए थे। इस दौरान उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनके शवों को कुएं में फेंक दिया गया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

जहानगंज थाना क्षेत्र के वंथलशाहपुर गांव निवासी गुलाब सिंह (38) खेती किसानी करते थे। गांव के बाहर उन्होंने बटाई पर खेत लेकर मक्के की फसल बोई थी। बुधवार शाम गुंलाब सिंह छोटे भाई अजीत के साथ मक्के की फसल काटने के लिए गए थे। रात 09 बजे तक दोनों भाई घर नहीं लौटे, तो सबसे बड़े भाई सुरजीत सिंह ने फोन किया। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।

कुएं में पड़े थे दोनों भाईयों के शव
परिवार के सदस्य खेतों पर पहुंचे, तो वहां भी सन्नाटा पसरा हुआ था। खेत पर ही बने कुएं पर मोबाइल फोन रखा हुआ था। परिजनों ने जब कुएं के अंदर झांक कर देखा, तो कोहराम मच गया। दोनों सगे भाईयों के शव कुएं के अंदर मृत हालत में पड़े थे। हत्या की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण खेतों पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कुएं के अंदर से दोनों भाईयों के शवों को बाहर निकाला। इसके बाद घर ले गए, और पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस घटना की जांच में जुटी
हत्या की सूचना पर रात के वक्त एसपी, एएसपी, सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने मृतक भाईयों के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य इकठ्ठे के किए। इसके साथ ही दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
 

Also Read

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

3 Jul 2024 02:20 PM

कानपुर नगर Kanpur News : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

कानपुर के गोविन्द नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत देर रात एक प्लास्टिक रिसाइकिल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग बगल में बनी फैक्ट्री में लग गई जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया… और पढ़ें