UP News : उपचुनाव और विधानसभा चुनाव-2027 से पहले संगठन में होंगे बड़े बदलाव, नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा

उपचुनाव और विधानसभा चुनाव-2027 से पहले संगठन में होंगे बड़े बदलाव, नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा
UPT | बीजेपी

Jul 16, 2024 01:54

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के परिणामों पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई। यूपी के परिणामों को बीजेपी पचा नहीं पा रही है। उसे अयोध्या की भी सीट गवानी पड़ी। इस बैठक के जरिए बीजेपी ने उपचुनाव और आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस करते हुए रणनीति तैयार की है। 

Jul 16, 2024 01:54

Kanpur News : यूपी की राजनधानी लखनऊ में रविवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर मंथन किया गया। इसके साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने यूपी में होने वाले उपुचनाव और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में इस बात के संकेत मिले हैं कि संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक बड़े बदलाव किए जाएंगे। जिसमें मंडल, बूथ, जिला स्तर, क्षेत्रीय स्तर और प्रदेश स्तर पर फेरबदल किए जाएंगे। यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी नई टीम के साथ मैदान में उतरेगी।

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों ने बीजेपी की बेचैनी बढ़ा दी है। क्षेत्र और जिला संगठन इकाईयों पर पिछली बार अध्यक्षय स्तर पर तो बदलाव हुआ। लेकिन कार्यकारिणी के बाकी पदाधिकारियों में किसी तरह का फेदबदल नहीं किया गया था। लेकिन लंबे समय तक यह कहा जाता रहा कि नए सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह दी जाएगी। अब कहा गया है कि दिसंबर तक नया संगठन सामने आएगा। नए संगठन का गठन 2027 विधानसभा को देखते हुए तैयार किया जाएगा।

बीजेपी का टारगेट विधानसभा चुनाव 2027
प्रदेश कार्यसमिति के बैठक में शामिल होने गए स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के माने तो 25 जुलाई तक कानपुर—बुंदेलखंड कार्यसमिति की बैठक करनी है। इसके बाद जिला कार्यसमिति की बैठक, फिर मंडल और कार्यसमिति की बैठकें होनी हैं। इन सभी बैठकों का एक ही मुद्दा रहेगा, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का लक्ष्य।

सदस्यता अभियान की होगी शुरूआत
सीसामऊ विधानसभा उचुनाव को कैसे जीतना है। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव 2027 में विपक्ष को आगे बढ़ने से रोकना है। बीजेपी अगस्त महीने में सदस्यता अभियान की शुरूआत करने जा रही है। इसकी भी रूप रेखा तैयार कर ली गई है। इसके बाद सक्रिय सदस्यों की सूची भी तैयार की जाएगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहली बार ऐसा हुआ कि जब बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया। इसमें नगर पंचायत और नगर पालिका अध्यक्ष भी शामिल रहे।

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें