Kanpur News : कानपुर से लखनऊ ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के जरूरी खबर, जानें पूरा मामला

कानपुर से लखनऊ ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के जरूरी खबर, जानें पूरा मामला
UPT | मेमू ट्रेन

Oct 07, 2024 19:10

नए साल पर कानपुर से लखनऊ और लखनऊ से कानपुर के बीच रेलवे प्रशासन कई मेमू चलाने जा रहा है। मेमू के संचालन को लेकर प्रयागराज मंडल और लखनऊ के बीच बातचीत चल रही है। सेंट्रल स्टेशन से पहले ही प्रयागराज मंडल को प्रस्ताव भेजा जा चुका है जिसमें पहले जैसी संचालन व्यवस्था रखने का जिक्र हुआ है।

Oct 07, 2024 19:10

Kanpur News: अगर आप भी कानपुर से लखनऊ की यात्रा ट्रेन से करते है तो यह खबर आपके बेहद जरूरी है।क्योंकि रेलवे   प्रशासन ने कानपुर से लखनऊ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए विशेष इंताज करने की तैयरी कर रहा है।नए साल पर कानपुर से लखनऊ और लखनऊ से कानपुर के बीच रेलवे प्रशासन कई मेमू चलाने जा रहा है। मेमू के संचालन को लेकर प्रयागराज मंडल और लखनऊ के बीच बातचीत चल रही है। सेंट्रल स्टेशन से पहले ही प्रयागराज मंडल को प्रस्ताव भेजा जा चुका है जिसमें पहले जैसी संचालन व्यवस्था रखने का जिक्र हुआ है। सब ठीक रहा तो नए साल से पहले मेमू की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

रोजाना हजारों यात्री करते है सफर
कानपुर से लखनऊ के लिए आने व जाने वाले यात्रियों की संख्या हर दिन काफी होती है। रोजाना हजारों लोग नौकरी के लिए लखनऊ से कानपुर और कानपुर से लखनऊ के लिए यात्रा करते है।वही स्कूलों में पड़ने वाले भी छात्र छात्राएं भी यात्रा करते है।इस दौरान कानपुर से लखनऊ के बीच के स्टेशनों तक सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी बहुत है जिसमें उन्नाव प्रमुख है। कोरोना से पहले कानपुर और लखनऊ के बीच चार जोड़ी ट्रेनें संचालित होती थीं, जिसकी शुरूआत सेंट्रल से सुबह 5.30 बजे से हो जाती थी। साढ़े छह, सात और आठ बजे से लेकर हर घंटे ट्रेन होती थी। इसी तरह लखनऊ से भी ट्रेनों का संचालन होता था।

कोरोना के बाद से चल रही है दो जोड़ी मेमू
कोरोना काल के बाद केवल दो जोड़ी मेमू ही चल रही हैं। दोपहर के समय एक इंटरसिटी भी जाती है, मगर इसका संचालन प्रभावित रहता है। समय से नहीं पहुंच पाती है। परेशानियों के कारण एमएसटी धारकों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों ने भी रेलवे को कई बार पत्र लिखा है।

पूर्व की तरह संचालित होगी मेमू
सेंट्रल स्टेशन से भी प्रयागराज मंडल को मेमू और थ्री फेज (नई मेमू) का प्रस्ताव भेजा गया है। इस बारे में एसीएम संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर-लखनऊ के बीच मेमू के संचालन को लेकर लखनऊ और प्रयागराज मंडल के बीच बात चल रही है।जनवरी से पहले पूर्व की तरह मेमू संचालित हो सकती हैं। जिसमें कई ट्रेनें सेंट्रल की जगह गोविंदपुरी व पनकीधाम स्टेशन से भी चलने की संभावना है। जिससे शहर के दूसरे छोर से आने वाले यात्रियों को भी मेमू का लाभ मिल सके। उन्हें स्टेशन तक आने के लिए परेशान न होना पड़े।

Also Read

गृहकर की समस्याओं के निस्तारण को लेकर जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर,जाने कैसे होगा समाधान

7 Oct 2024 08:23 PM

कानपुर नगर Kanpur News: गृहकर की समस्याओं के निस्तारण को लेकर जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर,जाने कैसे होगा समाधान

कानपुर के मोती झील स्थित नगर निगम मुख्यालय में इस समय गृह कर की समस्याओं के निस्तारण को लेकर शिविर लगाया गया है जिसको लेकर आज सोमवार को महापौर प्रमिला पांडेय द्वारा गृह कर के समस्या निस्तारण शिविर का निरीक्षण किया गया। और पढ़ें