Kanpur News : अफसरों संग बैठक में मेयर ने कहा-यह नगर ​निगम है कूड़ाघर नहीं, जानें क्या दिए निर्देश... 

अफसरों संग बैठक में मेयर ने कहा-यह नगर ​निगम है कूड़ाघर नहीं, जानें क्या दिए निर्देश... 
UPT | नगर निगम अफसरों के साथ बैठक करतीं मेयर प्रमिला पांडेय।

Jul 17, 2024 01:43

कानपुर के नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रमिला पांडेय ने आज मंगलवार को सावन और मुहर्रम को लेकर नगर निगम में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान काम में लापरवाही पर नाराजगी जाहिर...

Jul 17, 2024 01:43

Kanpur News : कानपुर के नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रमिला पांडेय ने आज मंगलवार को सावन और मुहर्रम को लेकर नगर निगम में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान काम में लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर फटकार लगाई।उर्सला अस्पताल में गंदगी को लेकर एक खबर प्रकाशित की गई थी। महापौर ने कहा कि जिस भी कंपनी के पास काम हो, उसे तुरंत हटा दें। नगर आयुक्त से कहा कि कंपनी को तत्काल सस्पेंड कर दीजिये। उन्होंने कहा कि यह नगर निगम है, कोई कूड़ाघर नहीं है।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
महापौर ने आज नगर निगम कार्यालय में निगम अधिकारियों के साथ सावन और मुहर्रम को लेकर बैठक की। बैठक के दौरान महापौर ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। पहले उन्होंने उर्सला अस्पताल में फैली गंदगी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। उसके बाद अधिकारियों से कहा जहां खुदाई की जरूरत हो, वहीं करें। बरसात को देखते हुए अनावश्यक खुदाई नहीं होना चाहिये। बैठक में शामिल नगर आयुक्त मदन सिंह गबर्याल से कहा कि मेट्रो, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी के साथ बैठक कीजिये। ऐसे काम नहीं चलेगा। ग्रीन बेल्ट पर कब्ज़ा किए हैं। कब्ज़ेदार किराया वसूल कर रहे हैं। गुजैनी में हुए कब्जों को दो दिन में खाली करा लिया जाये। 

कब्रिस्तानों में सफाई के निर्देश
महापौर ने कहा कि हमारे शहर में 44 कब्रिस्तान हैं। मुहर्रम को देखते हुए यहां विशेष सफाई रखी जाये। आसपास चारो ओर सफाई होनी चाहिए। हर तरफ चूना पड़ना चाहिये। सभी जोनल स्वच्छता अधिकारी इसको सुनिश्चित करें। 

सावन में रहे साफ सफाई
महापौर ने कहा कि सावन में मंदिरों के पास हमेशा रहे सफाई रहे। सोमवार से सावन का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। हमारे शहर में सिद्धनाथ मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर, वनखंडेश्देवर, खेरेश्वर समेत कई मंदिर प्राचीन हैं। जहां दूर-दूर से लोग दर्शन करने आते हैं। एक महीना निरंतर सफाई रहे, यह ध्यान रखिये।

चट्टा वालों को जमीन देने पर चर्चा
मेयर ने केडीए के वीसी और नगर आयुक्त से कहा कि चट्टा वालों को पूर्व में जमीन दे दी गई। लेकिन, कई कारण रहे, जिसकी वजह से उन्हें शिफ्ट नहीं किया जा सका। एलॉटमेंट के बाद भी कई चट्टा संचालक बेचकर भाग गये। अभी भी शहर के प्रमुख इलाकों में चट्टे चल रहे हैं। महापौर ने कहा कि यदि सबको 100-100 गज शहर के बाहर जमीन मिल जाये तो इन्हें स्थानांतरित कर सकते हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि वैसे भी चट्टा संचालक को बहुत सुविधा दे चुके हैं। आप नोटिस भेजिये कि अपनी व्यवस्था कर लें। मार्ग प्रकाश प्रभारी से कहा कि सावन में शहर के आउटर क्षेत्रों की लाइटों को तत्काल जलवाएं वहां बहुत समस्याएं हैं।

Also Read

फर्रुखाबाद पुलिस दो सगे भाइयों की हत्या का नहीं कर सकी खुलासा, पीड़ित परिवार ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार

13 Sep 2024 07:38 PM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : फर्रुखाबाद पुलिस दो सगे भाइयों की हत्या का नहीं कर सकी खुलासा, पीड़ित परिवार ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार

फर्रुखाबाद में दो भाइयों की हत्या का खुलासा पुलिस 2 महीने बाद भी नहीं कर पाई है। परिजनों का हौसला जवाब देने लगा है, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस इसे दुर्घटना बताकर पल्ला झड़ना चाहती है। और पढ़ें