UP News : ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे का निधन, प्रियंका गांधी ने एक्स पर दी श्रद्धांजलि, बोलीं वह विनम्र और साहसी महिला थींं

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे का निधन, प्रियंका गांधी ने एक्स पर दी श्रद्धांजलि, बोलीं वह विनम्र और साहसी महिला थींं
UPT | प्रियंका गांधी

May 15, 2024 23:00

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे सिंधिया का निधन हो गया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर बहादुर और साहसी महिला बताया है। 

May 15, 2024 23:00

UP News : केंद्र सरकार में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे सिंधिया का निधन हो गया। माधवीराजे सिंधिया के निधन पर प्रियंका गांधी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है। प्रियंका गांधी ने उन्हें विनम्र और साहसी महिला बताया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया जी की धर्मपत्नी एंव ज्योतिरादित्य की माता जी माधवीराजे सिंधिया के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। वह विनम्र और साहसी महिला थीं, उनको हम हमेशा आदर से याद करेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एंव शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। प्रियंका गांधी इन दिनों यूपी की अमेठी और रायबरेली की सीटों पर चुनाव प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीते मार्च 2020 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसके बाद से सिंधिया परिवार और गांधी परिवार के बीच दूरियां बढ़ गईं थीं। 

Also Read

आईआईटी कानपुर ने तैयार की स्मार्ट ब्रा, ब्रेस्ट कैंसर का जारी करेगी अलर्ट

27 Jul 2024 04:40 PM

कानपुर नगर UP News: आईआईटी कानपुर ने तैयार की स्मार्ट ब्रा, ब्रेस्ट कैंसर का जारी करेगी अलर्ट

आईआईटी कानपुर ने एक ऐसी ब्रा तैयार की है, जो ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण होने पर अलर्ट जारी करेगी। इस ब्रा का क्लीनिकल ट्रायल किया जा रहा है। एक साल बाद यह ब्रा बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। और पढ़ें