प्रयागराज जंक्शन मेगा ब्लॉक : चार दिन नहीं आएंगी वंदे भारत ट्रेन, हजरत निजामुद्दीन समेत कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

चार दिन नहीं आएंगी वंदे भारत ट्रेन, हजरत निजामुद्दीन समेत कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त
UPT | ट्रेन

Oct 18, 2024 13:58

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 को लेकर रेलवे ने 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रयागराज जंक्शन पर मेगा ब्लॉक की शुरुआत की है। वंदे भारत ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन पर नहीं आएंगी।

Oct 18, 2024 13:58

Prayagraj News : प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे द्वारा तैयारियां जोरों पर हैं। प्रयागराज जंक्शन यार्ड की रिमॉडलिंग के लिए 18 अक्टूबर से मेगा ब्लॉक की शुरुआत हो रही है। यह ब्लॉक 21 अक्टूबर तक जारी रहेगा। जिसके कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। खासतौर से वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन पर नहीं आएंगी। प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली लोकप्रिय प्रयागराज एक्सप्रेस भी प्रयागराज जंक्शन के बजाय सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से चलेगी।
 


महाकुंभ की तैयारियों के चलते रिमॉडलिंग का काम
महाकुंभ 2025 के दौरान सुगम रेल यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन यार्ड की रिमॉडलिंग का निर्णय लिया है। इसी कारण से 69 ट्रेनों को या तो डायवर्ट किया गया है या उनका संचालन प्रभावित होगा। इस रिमॉडलिंग के दौरान ट्रैक और यार्ड के अन्य तकनीकी सुधार किए जाएंगे ताकि कुंभ के दौरान लाखों यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें : महाकुंभ 2025 : श्रद्धालुओं को मिलेगा अद्वितीय अनुभव, योगी सरकार अक्षयवट कॉरिडोर के सौंदर्यीकरण को दे रही तेजी

वंदे भारत ट्रेनों पर असर
वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत ट्रेनें 18 से 21 अक्टूबर तक प्रयागराज जंक्शन पर नहीं रुकेंगी। इन ट्रेनों को वाया लखनऊ और कानपुर संचालित किया जाएगा। इसके अलावा आगरा-वाराणसी वंदे भारत भी 19 से 21 अक्टूबर तक प्रयागराज जंक्शन से नहीं गुजरेगी। जिससे यात्रियों को कुछ असुविधा हो सकती है।

कुछ ट्रेनें सूबेदारगंज से चलेंगी
प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। इसमें दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक-प्रयागराज दुरंतो एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इन सभी ट्रेनों का संचालन 18 से 21 अक्टूबर के बीच सूबेदारगंज से होगा।

ये भी पढ़ें : कुंभ मेलाधिकारी सख्त : PWD-PDA और निगम के 16 अभियंताओं पर गिरेगी गाज, शासन ने मांगी सूची

कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त
रिमॉडलिंग के कारण कुछ ट्रेनें पूरी तरह से रद्द भी कर दी गई हैं। इसमें प्रमुख रूप से प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-प्रयागराज, नाहरलगुन-हापा और गाजीपुर सिटी-उधना जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा सूबेदारगंज-कानपुर मेमू और सूबेदारगंज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमू जैसी छोटी दूरी की ट्रेनें भी रद्द रहेंगी।

छिवकी में होगा कुछ ट्रेनों का ठहराव
प्रयागराज जंक्शन पर चल रहे रिमॉडलिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज के बजाय छिवकी में किया जाएगा। इसमें लोकमान्य तिलक-जयनगर, ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस, छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, और उधना-दानापुर जैसी ट्रेनें शामिल हैं। छिवकी में इन ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को प्रयागराज तक पहुंचने में कुछ अतिरिक्त समय लग सकता है लेकिन यह अस्थायी व्यवस्था है।

Also Read

पति राजा भैया को भी किया टैग, जानिए क्या है खास

18 Oct 2024 02:51 PM

प्रतापगढ़ वो तस्वीर जिसे पोस्ट करने से खुद को नहीं रोक पाईं भानवी सिंह : पति राजा भैया को भी किया टैग, जानिए क्या है खास

कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक के मामले को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया है... और पढ़ें