कन्नौज बार एसोसिएशन के चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने नामांकन दाखिल किया है। उन पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप है और वे वर्तमान में जेल में हैं। चुनाव अधिकारी अनिल द्विवेदी के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और 18 जनवरी को मतदान होगा।
बार एसोसिएशन चुनाव में सियासी माहौल गर्म : नवाब सिंह और योगेंद्र सिंह यादव के बीच मुकाबला, नामांकन वापस लेने वालों की संख्या बढ़ी
Jan 10, 2025 17:54
Jan 10, 2025 17:54
- नवाब सिंह यादव ने बार एसोसिएशन के चुनाव में उपाध्यक्ष प्रथम वर्ग के लिए नामांकन किया है।
- नवाब सिंह का सीधा मुकाबला योगेंद्र सिंह यादव से है, उनके निर्विरोध चुने जाने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद हैं पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह।
बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रामेन्द्र कुमार त्रिवेदी, राकेश कुमार तिवारी, हाजी फहीम जमा खां व महासचिव पद पर मोहम्मद मुशीर अहमद ने नामांकन कराया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए विमल कुमार दोहरे, शरद मिश्रा, सह सचिव प्रशासन पद के लिए शाम आलम, मोहित कुमार पाल ने नामांकन कराया है।
नामांकन वापस
उपाध्यक्ष वर्ग प्रथम के लिए नवाब सिंह यादव, योगेंद्र सिंह यादव, रफाकत हसैन इदरीशी, उपाध्यक्ष कनिष्ठ के लिए मो अदील खां, अजय कुमार यादव और अवनीश कुमार ने नामांकन कराया है। गुरुवार को उपाध्यक्ष प्रथम वर्ग के पद के प्रत्याशी रफाकत हुसैन इदरीशी, सह सचिव प्रशासन के प्रत्याशी शान आलम कनिष्ठ सदस्य के प्रत्याशी अनवर हसन ने नामांकन वापस ले लिया।
बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ दिलचस्प
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशीष अवस्थी, सहसचिव प्रशासन मोहित कुमार पाल, सहसचिव प्रसारण प्रभजन द्विवेदी हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह के चुनावी मैदान में उतारने से बार एसोसिएशन का चुनाव बड़ा ही दिलचस्पा हो गया है। इस चुनाव पर राजनीतिक पार्टियों से लेकर प्रशासनिक अमले तक की नजर है।
Also Read
24 Jan 2025 06:40 PM
कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे द्वारा शुरू किए गए महापौर आपके वार्ड कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को वार्ड 13 पुराना कानपुर में जनता दरबार लगाया गया।इस दौरान लगाए गए जनता दरबार में क्षेत्रीय लोगो ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर महापौर को रूबरू कराते हुए अपने शिकायती पत्र दिए। और पढ़ें