सड़कें बनी खलिहानः हाईवे-सड़क पर किसान सुखा रहे मक्का, जान हथेली पर रख सफर कर रहे राहगीर

हाईवे-सड़क पर किसान सुखा रहे मक्का, जान हथेली पर रख सफर कर रहे राहगीर
UPT | सड़क पर फैला मक्का

Jul 10, 2024 09:08

कन्नौज में किसान सड़क किनारे मक्का सुखा है। जिसकी वजह से राहगीर आपनी जान गवां रहे हैं, और गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि खेतों पर पानी भरा हुआ है। खलिहान बचे नहीं हैं, तो फसल कहां सुखाएं। 

Jul 10, 2024 09:08

Kannauj News: यूपी के कन्नौज से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। बरसात में मक्का की फसल सुखाने के लिए किसान सड़कों पर उन्हे फैला रहे हैं। सड़क पर बिखरा मक्का राहगीरों के लिए हादसे की वजह बन रहा है। किसानों ने फसल को काट कर उसे सुखाने के लिए सड़क को ही खलिहान बना दिया है।

औरैया और कन्नौज में किसानों ने सड़क के आधे हिस्से को खलिहान बना रखा है। यदि पिछले साल की बात करें, तो सड़क के एक हिस्से में मक्का फैलाने की वजह से कई हादसे हुए थे। इस वर्ष भी पिछले दिनों मक्का की वजह से एक युवक की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं।

गांवों से खलिहान हुए गायब
किसानों का कहना है कि गांव में खलिहान गायब हो चुके हैं। खनियानों में कब्जे हो चुके हैं, और लोगों ने निमार्ण करा लिए हैं। वहीं, खेतों में पानी भरा हुआ है। इस लिए सड़क पर सुखाना मजबूरी है। यदि बरसात में इसे सुखाया नहीं गया, तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। मक्का सड़ने लगेगा, उसमें फंफूदी लग जाएगी।

एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सूख रहा मक्का
तालग्राम क्षेत्र के गुरसहायगंज, तिर्वा, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर मक्का की फसल सड़कों पर सूख रही है। क्षेत्र के अधिकतर मार्गों को एक साइड से बंद कर दिया गया है। पिछले साल मुसाफिरपुर गांव के एक युवक की सर्विस रोड पर मक्का फैले होने के कारण मौत हो गई थी।
 

Also Read

कानपुर के पनकी मंदिर में 21 जातियों के 31 युवाओं ने सशस्त्र सन्यास दीक्षा ली, एक हाथ में गदा-दूसरे में गीता लेने की नसीहत

23 Oct 2024 03:16 PM

कानपुर नगर धर्म रक्षा: कानपुर के पनकी मंदिर में 21 जातियों के 31 युवाओं ने सशस्त्र सन्यास दीक्षा ली, एक हाथ में गदा-दूसरे में गीता लेने की नसीहत

कानपुर के पनकी मंदिर में शिव शक्ति अखाड़ा ने सशस्त्र सन्यास दीक्षा वृति का आयोजन किया। जिसमें 31 युवाओं को सशस्त्र दीक्षा दी गई। सन्यास दीक्षा लेने वाले युवा गांव-गांव जाकर हिन्दू सम्मलेन करेंगे। इसके साथ ही हर एक गांव से 10 हिन्दू सन्यासी तैयारी करेंगे। और पढ़ें