Kannauj News: कन्नौज में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया... सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी

कन्नौज में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया... सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी
UPT | काल्पनिक तस्वीर

May 15, 2024 16:34

कन्नौज में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने नवजात बच्चे को जन्म दिया है। गांव के ही एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। परिजनों ने आरापी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। 

May 15, 2024 16:34

Kannauj News:: यूपी के कन्नौज से एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। कन्नौज में रेप पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया है। प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। पीड़िता ने बीती रात नवजात बच्चे को जन्म दिया। इसके साथ ही जज्चा—बच्चा की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियोंं को तैनात किया गया है।

तालग्राम थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी किसान की बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ था। गांव के ही एक युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। परिजनों को जब पता चला कि बेटी प्रेग्नेंट है, तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता ने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया।

मेडिकल कॉलेज में प्रसव
दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने एक महीने पहले आरोपी के खिलाफ रेप—पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज ​कराया है। प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के प्रसूति विभाग में भर्ती कराया था। डॉ अमृता शाह के नेतृत्व में प्रसव कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि जच्चा—बच्चा को सुरक्षित बताया है।

पुलिस कर्मी तैनात
दुष्कर्म पीड़िता ने नवजात बच्चे को जन्म दिया है। इसकी भनक जब पुलिस को लगी, तो फोर्स मौके पर पहुंच गया। जच्चा—बच्चा की सरक्षा के लिए लिए चौकी इंचार्ज देवी सहाय वर्मा को तैनात किया गया है।
 

Also Read

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने रेलमंत्री को लिखा पत्र, तीर्थ स्थलों के लिए रेल सेवा शुरू करने की मांग

27 Jul 2024 03:05 PM

मैनपुरी Mainpuri News: मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने रेलमंत्री को लिखा पत्र, तीर्थ स्थलों के लिए रेल सेवा शुरू करने की मांग

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर तीर्थ स्थलों के लिए रेल सेवा शुरू करने की मांग की है। तीर्थ स्थलों तक सीधी रेल सेवा न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। और पढ़ें