Etawah
ऑथर

इटावा की इन जगहों का जरूर करें भ्रमण इटावा की इन जगहों का जरूर करें भ्रमण, जानिए यहां की खासियत

इटावा की इन जगहों का जरूर करें भ्रमण, जानिए यहां की खासियत
Media | Etawah Tourist Place

Dec 08, 2023 11:52

इटावा यमुना नदी के किनारे बसा एक बेहद ही प्रिसद्ध शहर है। जो अपने अंदर कई ऐतिहासिक धरोहर सहेजे हुए है। आज के समय में बाहर विदेशों से आएं लोग भी ये मानने लगे हैं कि इटावा जिला आकर्षक का केन्द्र बना हुआ है।

Dec 08, 2023 11:52

Etawah Tourist Place: इटावा यमुना नदी के किनारे बसा एक बेहद ही प्रिसद्ध शहर है। जो अपने अंदर कई ऐतिहासिक धरोहर सहेजे हुए है। आज के समय में बाहर विदेशों से आएं लोग भी ये मानने लगे हैं कि इटावा जिला आकर्षक का केन्द्र बना हुआ है। इटावा में कई ऐसी जगह हैं जहां जरूर घूमना चाहिए। जब से इटावा में लायन सफारी बना हैं तब से लोगों में इटावा के बारे में जानने की इच्छा और भी ज़ायदा बढ़ गई है।

लायन सफारी पार्क

इटावा जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल इटावा सफारी पार्क है। यहां पर ज्यादातर जंगली जानवर देखने को मिलते हैं। सफारी पार्क में बब्बर शेर के कई स्टेचू देखने को मिलेंगे, जो बेहद सुंदर लगते हैं। इस पार्क में आप जीप से और बस से घूम सकते हैं। आपको यहां पर बब्बर शेर, भालू, चीता, कृष्ण मृग और बहुत सारे पंछी देखने के लिए मिलते हैं। हैं। यह पार्क करीब 850 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इटावा सफारी पार्क इटावा शहर के बाहरी क्षेत्र में इटावा भिंड राजमार्ग में स्थित है। 

राजा सुमेर सिंह का किला 

राजा सुमेर सिंह का किला इटावा शहर का एक मुख्य दर्शनीय स्थल है, परन्तु अब यह किला विश्राम ग्रह के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। यहां पर आम लोग नहीं जा सकते हैं। इस किला में सिर्फ गवर्नमेंट ऑफिसर और वीवीआइपी लोग जा सकते हैं। इस किले से बहुत ही सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। इस किले से यमुना नदी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर शाम के समय सूर्यास्त का दृश्य बहुत ही जबरदस्त रहता है। इस किले को बहुत ही अच्छे से मेंटेन किया गया है।

यमुना चंबल संगम स्थल 

यमुना और चंबल का यह संगम स्थल बेहद ही सुंदर स्थल है। यहां पर आकर चंबल नदी यमुना नदी से मिलती है, जिसके बाद यहां पर चंबल नदी समाप्त हो जाती है और आगे यमुना नदी के नाम से बढ़ती है। इन दोनों नदियों का संगम स्थल बहुत ही सुंदर है। यह जगह इटावा के चकरपुर गांव में स्थित है। यहां पर एक प्राचीन शिव मंदिर भी बना हुआ है। इस संगम स्थल के चारों तरफ बीहड़ का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यह इटावा शहर का पिकनिक स्पॉट है। 

पक्का तालाब 

इटावा शहर में तालाब देखने के लिए मिलता है। इस तालाब के बीच में फाउंटेन लगा है। यह फाउंटेन चालू होता है तो बहुत सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। इस तालाब पर बहुत सारी मछलियां और बदक भी देखने के लिए मिलती है। इस तालाब के चारों तरफ बहुत सारे मंदिर और प्राचीन स्मारक देखने के लिए मिलते हैं। पक्के तालाब के पास में ही साईं मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। मंदिर के गर्भ गृह में साईं बाबा जी की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। 

काली बांह मंदिर इटावा 

इटावा शहर में एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जिसको बेहड़ वाली मैया के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। मंदिर परिसर में और भी बहुत सारे देवी देवताओं के मंदिर है। इस मंदिर के बारे में लोगों का कहना है कि इस मंदिर में महाभारत समय के मुख्य पात्र अश्वत्थामा जी आते हैं और मां की पूजा करते हैं। मंदिर में जब पुजारी सुबह के समय दरवाजा खोलते हैं, तो यहां पर ताजे फूल चढ़े हुए मिलते हैं, जो एक बहुत अचरज वाली बात है। लोगों के अनुसार यह 1 शक्तिपीठ है। यहां पर मां पार्वती जी की बांह गिरी थी। इसलिए इस मंदिर को काली बांह मंदिर के नाम से जाना जाता हैं।

Also Read

कन्नौज में मच्छर अगरबत्ती बनाने वाली फैक्टरी में केमिकल से दो महिला कर्मचारियों की मौत, दो की हालात गंभीर

25 Oct 2024 07:56 PM

कन्नौज Kannauj News : कन्नौज में मच्छर अगरबत्ती बनाने वाली फैक्टरी में केमिकल से दो महिला कर्मचारियों की मौत, दो की हालात गंभीर

कन्नौज में मच्छर अगरबत्ती बनाने वाली फैक्टरी में जहरीले केमिकल की गंध से दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं, दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि फैक्टरी संचालक गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें