Kannauj News : सपा मुखिया अखिलेश यादव कल करेंगे नामांकन, एक्स पर पोस्टकर दी जानकारी

सपा मुखिया अखिलेश यादव कल करेंगे नामांकन, एक्स पर पोस्टकर दी जानकारी
UPT | सपा मुखिया अखिलेश यादव

Apr 24, 2024 19:48

सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी ने एक्स पर जानकारी दी है कि अखिलेश यादव कल कन्नौज से नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।

Apr 24, 2024 19:48

Kannauj News : यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरूवार को 12 बजे नामांकन करेंगे। अखिलेश के कन्नौज से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद कन्नौज में कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर है। इसके साथ ही सपाईयों ने नामांकन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

समाजवादी पार्टी ने इससे पहले कन्नौज सीट से तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन कन्नौज के सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिद पर अड़े थे कि कन्नौज से सिर्फ अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ें। कन्नौज के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में डेरा डाल दिया था।

बुधवार को सपा मुखिया इटावा पहुंचे। उन्होंने परिवारिक सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद फैसला लिया है। 25 अप्रैल को अखिलेश यादव नामांकन करेंगे। जानकारी के मुताबिक कन्नौज में नामांकन की तैयारियां पहले से कर ली गईं हैं। वहीं, कन्नौज के नेता और पदाधिकारी लखनऊ से लेकर सैफई तक मुलाकतों का दौर जारी है।
 

Also Read

बुजुर्ग से जवान बनाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाली कंपनी हुई सील,जांच के लिए गठित हुई एसआईटी टीम

6 Oct 2024 12:09 PM

कानपुर नगर Kanpur News: बुजुर्ग से जवान बनाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाली कंपनी हुई सील,जांच के लिए गठित हुई एसआईटी टीम

कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में इजराइल की ऑक्सीजन थेरेपी मशीन के जरिए बुजुर्गों को 25 साल जैसा जवान बनाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी के मामले में किदवईनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।किदवईनगर पुलिस ने ऑक्सीजन थेरेपी देने वाली संस्थान को सील कर दिया है। और पढ़ें