एक और सपा नेता रेप के आरोप में गिरफ्तार : अखिलेश यादव के करीबी नवाब​ सिंह पर लगा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

अखिलेश यादव के करीबी नवाब​ सिंह पर लगा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
UPT | सपा नेता नवाब सिंह को गिरफ्तार किया गया।

Aug 12, 2024 18:16

कन्नौज में अखिलेश के करीबी और सपा नेता नवाब सिंह पर एक नाबालिग ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस नवाब सिंह को कोतवाली ले गई है। कोतवाली के बाहर बड़ी संख्या में...

Aug 12, 2024 18:16

Short Highlights
  • कन्नौज में एक सपा नेता पर रेप का आरोप लगा है
  • सपा नेता नवाब सिंह नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में गिरफ्तार
  • पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
Kannauj News : अयोध्या के बाद अब कन्नौज में एक सपा नेता पर रेप का आरोप लगा है। अखिलेश यादव के करीबी और कन्नौज के कद्दावर नेता नवाब सिंह को नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अपने कॉलेज में नौकरी का लालच देकर रविवार रात उसकी बुआ के साथ बुलाया था। इसी दौरान नाबालिग ने डायल 112 पर सूचना दी थी।

आपत्तिजनक स्थिति में मिले सपा नेता
कन्नौज के एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि रात लगभग 1:30 बजे एक लड़की ने फोन कर दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत की। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी नवाब सिंह यादव को आपत्तिजनक स्थिति में पाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें सदर कोतवाली ले गई। कोतवाली में सपाईयों का जमावड़ा लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। इसके साथ ही उसके बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सपा प्रवक्ता बोले पार्टी से कोई लेना-देना नहीं
बता दें कि इस घटना ने एक बार फिर से राजनीतिक गलियारों में तूफान ला दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव ने आरोपी से किसी संबंध से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि नवाब सिंह का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि भाजपा के नेता आरोपी को बचाने थाने पहुंच गए।



भाजपा ने बोला हमला
दूसरी तरफ, इस मामले को लेकर भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि नवाब सिंह यादव कोई मामूली नेता नहीं, बल्कि डिंपल यादव के सांसद प्रतिनिधि भी रहे हैं। उन्होंने सपा पर ऐसे अपराधों को छिपाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि पहले अयोध्या के मोईद खान और अब कन्नौज के नवाब यादव, सपा का असली चरित्र यही है।

जितना बड़ा अपराधी, उतना बड़ा समाजवादी
इसके अलावा कन्नौज के पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने भी इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि कन्नौज एसपी के बयान से मामले की जानकारी मिली। सुब्रत पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मूलमंत्र बन गया है कि जितना बड़ा अपराधी, उतना बड़ा समाजवादी। इस तरह की घटनाओं के बाद पार्टी का नाम "बलात्कारी पार्टी" होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें- अयोध्या गैंगरेप केस : पीड़िता का विशेष इलाज जारी, खून की कमी दूर करने के लिए दिया जा रहा पौष्टिक आहार

Also Read

इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर पूर्व विधायक: इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें