Nawab Singh Rape Case : कन्नौज रेप कांड की सबसे बड़ी राजदार है पीड़िता की बुआ, पुलिस की छह टीमें ढूंढने में लगीं, कहीं राजनीतिक संरक्षण में तो नहीं है!

कन्नौज रेप कांड की सबसे बड़ी राजदार है पीड़िता की बुआ, पुलिस की छह टीमें ढूंढने में लगीं, कहीं राजनीतिक संरक्षण में तो नहीं है!
UPT | पीड़िता की बुआ

Aug 17, 2024 21:22

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह रेप केस में पीड़िता की बुआ सबसे बड़ी राजदार है। कन्नौज पुलिस बीते तीन दिनों से बुआ को नहीं ढूंढ पा रही है। पुलिस की छह टीमें उसकी तलाश में जुटी है। लेकिन कन्नोज पुलिस उसे ढूंढ नहीं पा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई राज सामने खुलकर आएंगे। 

Aug 17, 2024 21:22

Kannauj News : उत्तर प्रदेश के कन्नौज का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कन्नौज रेप कांड की सबसे बड़ी राजदार दुष्कर्म पीड़िता की बुआ है। दुष्कर्म पीड़िता की बुआ ही बीते रविवार रात भतीजी को लेकर नवाब सिंह के पास गई थी। पीड़िता के माता-पिता ने बुआ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद से महिला लापता है। पुलिस की छह टीमें उसकी तलाश में जुटी है। लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लग रहा है। वहीं, इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त हो गया। जिसकी वजह से पुलिस उसे खोज नहीं पा रही है।

दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुई वारदात में बुआ की भूमिका शुरुआत से ही संदिग्ध मानी जा रही थी। मौके वारदात पर बुआ की मौजूदगी होना। इसके बाद पहले शिकायत में शामिल होना और फिर मुकरने पर सवाल उठ रहे हैं। रविवार को हुई वारदात के बाद सोमवार से मंगलवार तक जिला अस्पताल से लेकर कचहरी तक खुले आम घूमती रही। दोनों दिन मीडिया के सामने आकर घटना को गलत और पुलिस पर दबाव बनाती रही।

पुलिस की आंखों में झोंक रही धूल
बीते मंगलवार को जब दुष्कर्म पीड़िता के माता-पिता कन्नौज पहुंचे। पीड़िता के माता-पिता ने बुआ की भूमिका पर सवाल उठाते हुए, उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद महिला अचानक से गायब हो गई। महिला को गिरफ्तार करने के लिए छह अलग-अलग टीमें लगी हुई हैं। शातिर महिला पुलिस की आंखों में लगातार धूल झोंक रही है।

इस वजह से उठ रहे सवाल
दुष्कर्म पीड़िता की बुआ की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह के कॉलेज में भतीजी को लेकर देररात किन हालातों में और क्यूं पहुंची। उसे बुलाया गया था, या फिर वह खुद से पहुंची थी। यदि उसकी भतीजी की साथ इस तरह की करतूत हुई, तो वह नवाब सिंह के साथ इतनी बेफ्रिक होकर क्यों बैठी है। शुरूआत में आरोप लगाने के बाद महिला अपने बयान से क्यू पलटी।

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें